![]()
तमिलनाडु सरकार ने राज्य के 52 प्रमुख मंदिरों के अंदर स्मार्टफोन ले जाने और इस्तेमाल करने पर रोक लागू कर दी। बिना कैमरा वाले मोबाइल फोन को मंदिरों के अंदर ले जाने की अनुमति होगी। स्मार्टफोन लेकर आने वाले भक्तों को मंदिर के प्रवेश द्वार पर बनाए गए काउंटरों पर फोन जमा करना होगा। इसके लिए हर फोन पर 5 रुपए देने होंगे और भक्तों को पर्ची या प्लास्टिक टोकन दिया जाएगा। यह फैसला हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग (HRCE) के मंत्री रमेश ने बताया। यह मद्रास हाईकोर्ट के पहले दिए गए निर्देशों के तहत लिया गया है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
Source link
तमिलनाडु के 52 मंदिरों में स्मार्टफोन ले जाना बंद:जमा करने पर ₹5 शुल्क; बिना कैमरे वाले मोबाइल अंदर ले जा सकेंगे