![]()
कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी में पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के मुख्य आरोपी नौसाद के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। घटना के बाद लगातार दूसरे दिन नौसाद के तीन मंजिला मकान को बुलडोजर से ढहा दिया गया। यह कार्रवाई मंगलवार शाम 6 बजे से शुरू होकर बुधवार सुबह 5 बजे तक, करीब 11 घंटे चली। पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 13 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आया है। घटना की रात ही पटाखा फैक्ट्री से जुड़े गोदामों पर बुलडोजर चला था। इसके बाद दूसरी रात प्रशासन ने आरोपी नौसाद के मकान को गिराने की कार्रवाई शुरू की। बुलडोजर एक्शन की तस्वीरें देखें मकान गिराने की यह कार्रवाई पीडीए के अफसरों और कौशांबी पुलिस की संयुक्त टीम ने की। शाम 6 बजे से शुरू हुई कार्रवाई सुबह करीब 5 बजे तक चलती रही। तीन मंजिला मकान को पूरी तरह ढहाने के बाद ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिसकर्मी मौके से हटे। प्रशासन के मुताबिक, मकान के निर्माण के लिए पीडीए से नक्शा और जरूरी परमिशन नहीं ली गई थी। इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई। बुलडोजर कार्रवाई देखने के लिए देर रात बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे। अंधेरे के बीच भी आरोपी के मकान को ढहाने की कार्रवाई कई घंटे तक चलती रही। मकान के पूरी तरह गिरने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद प्रशासन ने अवैध पटाखा कारोबार और उससे जुड़े निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
Source link
पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट…मालिक के घर 11 घंटे चला बुलडोजर:सुबह 5 बजे तक तीन मंजिला मकान ढहाया, अब तक 11 की मौत