![]()
दिल्ली में चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से कथित गैंगरेप के मामले में पुलिस को फोरेंसिक जांच में अहम सबूत मिले हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बस से पीड़िता और दोनों आरोपियों के फिंगरप्रिंट मिले हैं। बस की सीटों और स्टीयरिंग व्हील से भी फोरेंसिक सैंपल लिए गए हैं। पुलिस ने बस ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप के कपड़े भी जब्त किए हैं। अब पुलिस DNA रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और जल्द ही चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी है। पुलिस के मुताबिक, घटना 4 अगस्त की रात कश्मीरी गेट इलाके में चलती स्लीपर बस में हुई थी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की रहने वाली 11वीं की छात्रा को ड्राइवर और कंडक्टर ने बस में करीब 47 किलोमीटर तक ले जाने के बाद कश्मीरी गेट बस टर्मिनल के पास रिंग रोड पर छोड़ दिया था। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में उसने कश्मीरी गेट पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को तिमारपुर की बस पार्किंग से गिरफ्तार कर बस भी जब्त कर ली। CCTV से आरोपियों तक पहुंची पुलिस पुलिस ने मामले की जांच के दौरान CCTV फुटेज खंगाले और बस की पहचान कर आरोपियों को पकड़ा। अब फोरेंसिक और DNA रिपोर्ट को केस की जांच में शामिल किया जा रहा है। पुलिस जल्द चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है। NHRC ने भी लिया संज्ञान मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने दिल्ली और गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नरों और मैनपुरी के SP को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
Source link
दिल्ली गैंगरेप केस-बस से पीड़िता और आरोपियों के फिंगरप्रिंट मिले:ड्राइवर और कंडक्टर के कपड़े भी जब्त; DNA रिपोर्ट का इंतजार