पारले बिस्किट्स ने जॉर्ज कूवर को सीईओ बनाया:भारत में 75 लाख से ज्यादा रिटेल आउटलेट का नेटवर्क, एशिया-अफ्रीका में भी मौजूदगी


पारले बिस्किट्स ने पेप्सिको के पूर्व अधिकारी जॉर्ज कूवर को अपना सीईओ नियुक्त किया है। कूवर ने पेप्सिको में तीन दशक से ज्यादा समय तक काम किया है। पेप्सिको में उन्होंने कंज्यूमर बिजनेस और अलग-अलग बाजारों से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालीं। पारले बिस्किट्स के एमडी अजय चौहान ने कहा कि वे जॉर्ज का स्वागत करते हैं। कंपनी को आगे बढ़ाने, उसकी ताकत मजबूत करने और तरक्की के नए रास्ते खोलने के लिए वे जॉर्ज के साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हैं। 30 साल से ज्यादा का अनुभव, कई ग्लोबल मार्केट्स में संभाली जिम्मेदारी जॉर्ज कोवूर के पास कंज्यूमर गुड्स सेक्टर का 30 साल से भी ज्यादा का अनुभव है। पेप्सिको में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण बिजनेस वर्टिकल्स और अलग-अलग देशों के मार्केट्स में लीडरशिप भूमिकाएं निभाई हैं। उनके इस अनुभव का फायदा पार्ले को अपने डोमेस्टिक और इंटरनेशनल बिजनेस को नए स्तर पर ले जाने में मिलेगा। भारत में 75 लाख से ज्यादा रिटेल आउटलेट का नेटवर्क पारले का डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क भारत में 75 लाख से ज्यादा रिटेल आउटलेट तक फैला है। कंपनी ने एशिया और अफ्रीका समेत इंटरनेशनल मार्केट्स में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाई है। 1929 में मुंबई के विले पारले में शुरू हुई थी कंपनी पारले की स्थापना 1929 में मुंबई के विले पारले में हुई थी। पारले बिस्किट और कन्फेक्शनरी के कारोबार में है। इसके ब्रांड्स में पारले-जी, मोनाको, क्रैकजैक, हाइड एंड सीक और मेलोडी शामिल हैं। पारले-जी बिक्री की मात्रा के हिसाब से दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले बिस्किट ब्रांड्स में शामिल है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *