बेगमपुल नमो-भारत स्टेशन पर रात 8 बजे बाद एस्केलेटर बंद:यात्रियों ने सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी, बुजुर्गों यात्रियों के साथ होती है परेशानी


बेगमपुल स्थित नमो भारत स्टेशन पर रात 8 बजे के बाद ऊपर जाने वाली स्वचालित सीढ़ियां (एस्केलेटर) बंद किए जाने को लेकर यात्रियों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई है। यात्रियों ने नमो भारत के जिम्मेदार अधिकारियों को टैग करते हुए इस समस्या का समाधान करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि स्टेशन काफी गहराई में है, ऐसे में एस्केलेटर बंद होने के बाद ऊपर आने-जाने में काफी परेशानी होती है। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर बुजुर्ग और हृदय रोगी भी सफर करते हैं। इनके लिए सीढ़ियों से ऊपर आना मुश्किल होता है। इसके अलावा छोटे बच्चे और परिवार के साथ सफर करने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रात के समय एस्केलेटर बंद मिलने पर यात्रियों को मजबूरी में सामान्य सीढ़ियों का इस्तेमाल करना पड़ता है। सोशल मीडिया पर यात्रियों ने पोस्ट कर कहा कि नमो भारत स्टेशन यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया है, इसलिए एस्केलेटर जैसी जरूरी सुविधा को रात 8 बजे के बाद बंद नहीं किया जाना चाहिए। यात्रियों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है। लोगों ने नमो भारत के अधिकारियों से मांग की है कि यात्रियों की परेशानी को देखते हुए एस्केलेटर के संचालन का समय बढ़ाया जाए और रात 8 बजे के बाद भी इन्हें चालू रखा जाए। यात्रियों का कहना है कि इससे बुजुर्गों, बच्चों और अन्य जरूरतमंद यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *