![]()
आगरा के सदर बाजार थाना पुलिस ने बंद मकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 55 ग्राम पीली धातु और 516 ग्राम सफेद धातु के आभूषण बरामद किए हैं। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई गई है।
पड़ोसी ने फोन कर दी थी चोरी की सूचना
एडीसीपी हिमांशु गौरव ने बताया कि 28 अगस्त को वादी देवेंद्र शर्मा को उनके पड़ोसी ने फोन कर बताया कि नैनान ब्राह्मण स्थित उनके पैतृक आवास में चोरी हो गई है। देवेंद्र शर्मा घर पहुंचे तो गेट और कमरों के ताले टूटे मिले। अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली गई थी। मामले में थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया।
सीसीटीवी से पकड़े गए आरोपी
चोरी के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद 31 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर दोनों को नैनान ब्राह्मण रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान अमित उर्फ डकैत निवासी नगला जस्सा और छोटू निवासी टुंडपुरा के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी अमित उर्फ डकैत का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ सदर बाजार और ताजगंज थानों में चोरी, सट्टा, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी छोटू के खिलाफ भी सदर बाजार थाने में मारपीट, चोरी और एनडीपीएस एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। सोने-चांदी के ये आभूषण मिले आरोपियों के कब्जे से पीली धातु के दो गले की चेन, चार लॉकेट, छह नग कान के टॉप्स, पांच नाक की लोंग, दो टुकड़े चूड़ी, दो चेन और तीन अंगूठियां बरामद हुईं। इसके अलावा सफेद धातु की छह जोड़ी पायल, एक प्लेट, सात सिक्के, बरामद की गई।
Source link
टीचर के घर लाखों की चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार:बंद मकान से 10 लाख कीमत की ज्वेलरी ले गए थे, सीसीटीवी से पकडे़ गए