![]()
कानपुर देहात में पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला जारी है। शनिवार को 24 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव के बाद रविवार देर शाम एक बार फिर फेरबदल किया गया। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने दो निरीक्षक और चार उपनिरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इंद्रजीत सिंह को मंगलपुर भेजा जारी आदेश के मुताबिक अपराध निरीक्षक इंद्रजीत सिंह को थाना मंगलपुर स्थानांतरित कर अतिरिक्त निरीक्षक सिकंदरा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं निरीक्षक देवनारायण द्विवेदी को वाचक कार्यालय से थाना मंगलपुर में अतिरिक्त प्रभारी के पद पर भेजा गया है। चार उपनिरीक्षकों के भी बदले कार्यक्षेत्र तबादला आदेश में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम सिंह को थाना रसूलाबाद से थाना मंगलपुर भेजा गया है। उपनिरीक्षक रामकृष्ण मिश्रा को थाना रसूलाबाद से कस्बा रसूलाबाद चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह उपनिरीक्षक कमलेश यादव को थाना मंगलपुर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना डेरापुर के पद पर तैनाती दी गई है। एक दिन बाद फिर तबादले शनिवार को भी एसपी की ओर से 24 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया था। इसके ठीक एक दिन बाद छह और पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। लगातार हो रहे फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और थानों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। नई तैनाती वाले अधिकारियों को तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
Source link
कानपुर देहात में 2 निरीक्षक और 4 उपनिरीक्षकों का तबादला:एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने नई तैनाती पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के दिए निर्देश