बरेली में चाइनीज मांझे से रेलवे कर्मचारी घायल:ड्यूटी जाते समय दाढ़ी में फंसा मांझा, गहरा घाव


बरेली में चाइनीज मांझे के कारण एक रेलवे कर्मचारी घायल हो गया। रविवार को गाड़ी संख्या 55320 में ड्यूटी पर जा रहे रेलवे कर्मचारी ताजुद्दीन खान की दाढ़ी में मांझा फंस गया, जिससे उन्हें गहरा घाव हो गया। घटना के तुरंत बाद ताजुद्दीन खान को चिकित्सकीय सहायता दी गई। रेलवे अस्पताल में डॉ. संखधार ने उनके घाव की सिलाई की और मरहम-पट्टी की। वर्तमान में उनका इलाज मंडल चिकित्सालय, रेलवे इज्जतनगर में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (Sr. DEE) रेलवे अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल कर्मचारी ताजुद्दीन खान का हालचाल जाना और इलाज में हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। इस घटना के बाद रेलवे ने मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर आने-जाने वाले सभी लोको पायलटों और सहायक लोको पायलटों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। चाइनीज मांझा सड़क पर राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *