![]()
शहर के गोविंद नगर स्थित संजय गेस्ट हाउस में बहन फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित राखी महोत्सव के छठवें दिन भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस मौके पर कार्यक्रम में उस समय बॉलीवुड का खास आकर्षण जुड़ गया, जब ‘राम तेरी गंगा मैली’ फेम मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री मंदाकिनी बहनों के बीच पहुंचीं। मंदाकिनी ने न सिर्फ बहनों से बेहद आत्मीयता से मुलाकात की, बल्कि उनके साथ तस्वीरें और सेल्फी भी लीं। मंदाकिनी बोलीं- हजारों बहनों को परिवार की तरह जोड़ना बेहद भावुक पल कार्यक्रम में पहुंचीं मंदाकिनी ने अजय कपूर के इस आयोजन की दिल खोलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि रिश्तों की डोर को मजबूत करने का माध्यम है। इतने बड़े पैमाने पर शहर की हजारों बहनों को एक परिवार की तरह जोड़ना वास्तव में बहुत भावुक और सराहनीय प्रयास है। मंदाकिनी ने कहा कि अजय कपूर जिस अपनत्व और सम्मान के साथ हर बहन का स्वागत करते हैं, वह भाई-बहन के रिश्ते की सच्ची खूबसूरती को दिखाता है। सुरेश खन्ना की मौजूदगी में सबने देखा ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता अजय कपूर के साथ मौजूद सभी 1700 बहनों ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने भी सभी बहनों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम और पारिवारिक मूल्यों को और ज्यादा मजबूत करते हैं। अजय कपूर बोले- हर बहन मेरे परिवार का हिस्सा, जीवनभर निभाऊंगा साथ बहनों से मिले इस अपार स्नेह पर अजय कपूर ने कहा कि राखी महोत्सव उनके लिए कोई औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि बहनों के प्यार और आशीर्वाद का पर्व है। उन्होंने कहा- यहां आने वाली हर एक बहन मेरे अपने परिवार का हिस्सा है। बहनों का यह विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं अपनी हर बहन के मान-सम्मान, सुरक्षा और सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा। शहर के कोने-कोने से पहुंचीं बहनें महोत्सव के छठवें दिन वरुण विहार, बर्रा 8, कच्ची बस्ती गोविंद नगर, राम आसरे नगर, जूही परमपुरवा, विश्व बैंक बर्रा, ढकनापुरवा और जरौली समेत कई इलाकों से बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाई अजय कपूर को राखी बांधने पहुंचीं। इस दौरान भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल समेत शहर की सैकड़ों बहनें और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Source link
बॉलीवुड अभिनेत्री मंदाकिनी अजय कपूर के राखी महोत्सव में पहुंचीं:बोलीं- ऐसा पारिवारिक माहौल पहले नहीं देखा, 1700 बहनों ने बांधा रक्षासूत्र