![]()
प्रयागराज के हंडिया इलाके में पत्नी और बच्चों का गला रेतने की कोशिश करने वाले आरोपी सुनील कुमार उर्फ दारा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दारा उर्फ सुनील के पास से पुलिस ने चाकू, लोहे का राड व कीटनाशक दवाएं और जहरीले पाउडर बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में सुनील ने कबूल किया कि वह पूरे परिवार को मारकर आत्महत्या करना चाहता था। दारा ने बयान दिया कि दो भाइयों की मौत के बाद परिवार में सब परेशान थे। घरवाले किसी ओझ़ा और झाड़ फूंक के चक्कर में लगे थे। वह भी परेशान था, इसलिए उसने सबको मारकर खुदकुशी करने का प्लान बनाया। हंडिया पुलिस का कहना है कि दारा ने पत्नी का गला रेता, उसका सिर जमीन में लड़ाकर मारने की कोशिश की थी। अपने भाई की पत्नी पर भी हमला किया था। वक्त रहते पुलिस पहुंच गई अन्यथा वह सबको मार डालता। शनिवार को पत्नी का गला रेता फिर खुद का प्रयागराज में पारिवारिक विवाद के बीच एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी, भाई की पत्नी और बच्चों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पांच लोगों की जान बचने की बात कही जा रही है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी दारा उर्फ सुनील कुमार ने पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद उसने अपने भाई सुशील कुमार की पत्नी ज्ञान देवी और बच्चों को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। घटना के दौरान आरोपी ने खुद को भी घायल कर लिया। अब पढ़िए पूरा मामला
बताया जा रहा है कि पिछले दिनों सुशील कुमार और उसके भाई की मौत के मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ था। इस प्रकरण में हंडिया विधायक हाकिम लाल बिंद पर भी आरोप लगाए गए थे। इसी पृष्ठभूमि में सुशील कुमार के भाई दारा उर्फ सुनील कुमार द्वारा कथित रूप से परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई। पहले मारपीट की, फिर जान से मारने की कोशिश की
आरोप है कि दारा ने पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद सुशील कुमार की पत्नी ज्ञान देवी तथा बच्चों को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। घटना के दौरान आरोपी ने खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया। पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर जान बचाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुणावत के निर्देश पर क्षेत्र में लगातार पुलिस की निगरानी की जा रही थी। इसी ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी भाष्कर राय और मनीष यादव को घटना की जानकारी मिली। दोनों सिपाही तत्काल मौके पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने पर पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घायल लोगों को बाहर निकाला। पुलिस की तत्परता के चलते कमरे में मौजूद दोनों बच्चों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर हंडिया पुलिस ने दारा उर्फ सुनील कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों तथा पूर्व विवाद से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
अब जानिए क्या चल रहा था विवाद
परिवार वालों के मुताबिक, हंडिया के सपा विधायक का घर झिरहिरी गांव में है। उनके घर के पास चार बीघा और आठ बिस्वा जमीन है। यह जमीन राम खेलावन की थी। उनकी तीन बेटियां राम दुलारी, लालती देवी और प्रभावती देवी हैं। उन्होंने पूरी जमीन बेटियों के नाम कर दी थी। आरोप है कि जमीन पर विधायक और उनके लोगों ने कब्जा कर लिया। इसका केस जिला कोर्ट में चल रहा है। हंडिया थाना क्षेत्र के बनपुरवा गांव की रहने वाली राम दुलारी के बेटे केस लड़ रहे थे। पैरवी की वजह से विधायक नाराज रहते थे। राम दुलारी के बेटे संतोष कुमार (28) की शादी 7 जून को सरायममरेज थाना क्षेत्र के हरिपुर मारो गांव की गौरी देवी से हुई थी। 8 जून को दुल्हन की विदाई के बाद संतोष अचानक लापता हो गया। 9 जून को उसका शव घर से 150 मीटर दूर नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। इसके बाद शुक्रवार को उसके बड़े बेटे सुशील कुमार (32) का शव टीन शेड के बांस में दुपट्टे से लटका मिला। 22 दिनों के अंदर दूसरे भाई का शव मिलने पर हंगामा हो गया। परिजनों ने विधायक पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
Source link
पत्नी का गला रेतने वाले आरोपी को जेल भेजा:पूरे परिवार को मारकर खुदकुशी का प्लान बनाए था सुनील उर्फ दारा