![]()
गोरखपुर में अपने लजीज व्यंजनों के लिए पहचान बना चुके बिंदास ढाबा ने शहर में अपनी दूसरी ब्रांच शुरू कर दी है। बिंदास ढाबा 2.0 नाम से नया रेस्टोरेंट इंदिरा नगर ढाला के पास कालिका होटल के बगल में खोला गया है। नई ब्रांच को फैमिली रेस्टोरेंट के तौर पर तैयार किया गया है, जहां लोगों को वेज और नॉनवेज दोनों तरह के व्यंजन मिलेंगे। शहर में बिंदास ढाबा पहले से ही अपने स्वाद के लिए लोगों के बीच अपनी खास जगह बना चुका है। खासकर यहां मिलने वाली हांडी मटन के स्वाद के लोग काफी पसंद करते हैं। यही वजह है कि कई लोग दूर-दूर से बिंदास ढाबा पहुंचकर मटन का स्वाद लेने आते हैं। इसी लोकप्रियता को देखते हुए अब बिंदास ढाबा 2.0 के जरिए लोगों तक पहुंच बढ़ाने की कोशिश की गई है। 2007 से शुरू हुआ सफर, अब दूसरी ब्रांच तक पहुंचा बिंदास ढाबा के मालिक प्रणय प्रताप सिंह ने बताया कि इस सफर की शुरुआत साल 2007 में हुई थी। उन्होंने बताया कि अपने पिता के साथ मेहनत करके उन्होंने इस होटल को खड़ा किया और धीरे-धीरे लोगों के बीच इसकी पहचान बनी। प्रणय प्रताप सिंह के मुताबिक, बिंदास ढाबा को लोगों का प्यार और भरोसा मिला। इसी के बाद अब शहर में दूसरी ब्रांच शुरू करने का फैसला लिया गया। बिंदास ढाबा 2.0 को आधुनिक सुविधाओं के साथ दो फ्लोर में तैयार किया गया है। दोनों फ्लोर पर फैमिली के लिए सुविधाएं नई ब्रांच को खास तौर पर फैमिली रेस्टोरेंट के तौर पर तैयार किया गया है। यहां परिवार के साथ बैठकर खाना खाने के लिए पर्याप्त जगह दी गई है। रेस्टोरेंट के दोनों फ्लोर पर वॉशरूम की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। रेस्टोरेंट संचालक का कहना है कि ग्राहकों को अच्छा खाना देने के साथ ही उनके बैठने और साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। हाइजीन और स्वच्छता को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि परिवार के साथ आने वाले लोगों को बेहतर माहौल मिल सके। हांडी मटन के लिए दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग बिंदास ढाबा की पहचान उसके नॉनवेज व्यंजनों में खास तौर पर हांडी मटन से बनी हुई है। संचालक के मुताबिक, हांडी मटन यहां आने वाले ग्राहकों की पहली पसंद में शामिल है। इसके स्वाद की वजह से लोग गोरखपुर के अलग-अलग इलाकों से ही नहीं, बल्कि दूर से भी यहां पहुंचते हैं। मटन के स्वाद और गुणवत्ता को बरकरार रखने के लिए इसे बनाने की जिम्मेदारी प्रणय प्रताप सिंह ने खुद संभाली है। उनका कहना है कि मटन का स्वाद एक जैसा और बेहतर बना रहे, इसलिए इसकी तैयारी और बनाने की प्रक्रिया पर वह खुद नजर रखते हैं। वेज और नॉनवेज के लिए अलग-अलग चूल्हे बिंदास ढाबा 2.0 में वेज और नॉनवेज दोनों तरह के व्यंजन उपलब्ध होंगे। संचालक ने बताया कि दोनों तरह के खाने को अलग-अलग चूल्हों पर तैयार किया जाता है। वेज खाने की जिम्मेदारी बिहार से आए कारीगरों को दी गई है, जबकि नॉनवेज के स्वाद और खासकर मटन की तैयारी पर खुद प्रणय प्रताप सिंह ध्यान देते हैं। उनका कहना है कि वेज और नॉनवेज को अलग-अलग तैयार करने से स्वाद और स्वच्छता दोनों का ध्यान रखा जा सकता है। स्वाद के साथ साफ-सफाई पर भी फोकस बिंदास ढाबा 2.0 में ग्राहकों को स्वाद के साथ साफ-सफाई का बेहतर माहौल देने की कोशिश की गई है। रेस्टोरेंट में हाइजीन का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। संचालक के मुताबिक, खाना कितना भी स्वादिष्ट हो, अगर साफ-सफाई अच्छी नहीं है तो ग्राहक संतुष्ट नहीं होता। इसी को ध्यान में रखते हुए किचन से लेकर रेस्टोरेंट परिसर तक स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही परिवार के साथ आने वाले ग्राहकों की सुविधा को भी प्राथमिकता दी गई है। शहर में दूसरी ब्रांच से बढ़ेगी पहुंच बिंदास ढाबा की पहली ब्रांच को लोगों से मिली पसंद के बाद अब दूसरी ब्रांच शुरू की गई है। इंदिरा नगर ढाला के पास बिंदास ढाबा 2.0 खुलने से शहर के दूसरे हिस्सों में रहने वाले लोगों के लिए भी यहां पहुंचना आसान होगा। वेज और नॉनवेज व्यंजनों के साथ हांडी मटन को अपनी खास पहचान बनाए रखते हुए बिंदास ढाबा 2.0 ने गोरखपुर के फूड लवर्स के लिए एक और विकल्प तैयार किया है।
Source link
गोरखपुर में खुला बिंदास ढाबा 2.0:लोगों को मिला वेज-नॉनवेज का नया ठिकाना; हांडी मटन रहेगा खास आकर्षण