![]()
प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। रविवार सुबह करीब 3:45 बजे संगम स्थित प्रसिद्ध श्री लेटे हनुमान मंदिर के गर्भगृह में गंगा का पानी प्रवेश कर गया। इसके साथ ही गंगा मां ने लेटे हनुमान जी को स्नान कराया। गंगा के गर्भगृह में पहुंचते ही मंदिर परिसर में धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना शुरू हुई और ढोल-नगाड़ों के बीच गंगा मां के आगमन की भव्य आरती की गई। मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-पाठ और अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। परंपरा के अनुसार श्री लेटे हनुमान जी का भव्य श्रृंगार करने के बाद आरती की गई और मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए, जिसके बाद बजरंगबली शयन अवस्था में चले गए। मंदिर में गंगा के आगमन के बाद श्रद्धालुओं में भी धार्मिक उत्साह देखने को मिला। देखें तस्वीरें…….
Source link
गंगा-मां ने कराया लेते हनुमान जी को स्नान, देखें तस्वीरें…:सुबह भोर में हुआ स्नान, गर्भगृह में पहुंचा पानी