![]()
सुल्तानपुर। शनिवार 29 अगस्त की शाम करीब 7 बजे चोरी के मामले में गिरफ्तार मोहम्मद वसीक पुलिस हिरासत से फरार हो गया। धनपतगंज पुलिस उसे कोर्ट से रिमांड के बाद बाइक से अमहट जेल ले जा रही थी। इसी दौरान वह सिपाहियों को चकमा देकर भाग निकला। आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। दो आरोपियों को किया था गिरफ्तार धनपतगंज पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर बेनीपुर अंडरपास के पास से वसीक और सत्यम चौबे को गिरफ्तार किया था। दोनों पर चोरी की मोटरसाइकिल के मामले में कार्रवाई की गई थी। चोरी की बाइक बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 24 अगस्त को चोरी हुई HF Deluxe बाइक बरामद की थी। बाइक का नंबर UP 44 BH 9741 है। दोनों को न्यायालय भेजा गया था। रिमांड के बाद जेल ले जाते समय वसीक फरार हो गया। गिरफ्तारी के लिए दबिश सीओ बल्दीराय ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।
Source link
सुल्तानपुर में पुलिस हिरासत से चोर फरार:बाइक से जेल ले जाते समय सिपाहियों को चकमा दिया, तलाश में टीमें लगीं