![]()
भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव में कोई कोर कसर न रह जाए इसके लिए स्थानीय निवासी तो तैयारी कर हो रहे हैं प्रशासन भी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। मथुरा वृंदावन की सड़कों पर लाइटिंग की जा रही है,शहर को दुल्हन की तरह सजाने की तैयारी में कारीगर दिन रात लगे हुए हैं। शहर की सड़कों पर लाइट की क्या व्यवस्था है इसका आधी रात को निरीक्षण करने के लिए नगर आयुक्त निकले। उन्होंने मथुरा और वृंदावन दोनों शहरों में सड़कों पर घूमकर लाइट व्यवस्था का निरीक्षण किया। टाउनशिप चौराहा से की निरीक्षण की शुरुआत नगर आयुक्त ओजस्वी राज द्वारा देर रात अपर नगर आयुक्त एवं विद्युत, प्रकाश विभाग के अधिकारियों के साथ मथुरा एवं वृंदावन के प्रमुख मार्गों की रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की शुरुआत टाउनशिप रोड से टैंक चौराहा, मछली फाटक फ्लाईओवर, एसबीआई चौराहा, न्यू बस स्टैंड, बीएसए रोड होते हुए भूतेश्वर तिराहा तक की गई। इस दौरान प्रमुख मार्गों पर की गई प्रकाश व्यवस्था, सजावटी लाइटिंग एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया गया। यहां भी गए नगर आयुक्त इसके बाद भूतेश्वर चौराहा से श्रीकृष्ण जन्मभूमि गेट, मसानी चौराहा, बिरला मंदिर होते हुए वृंदावन तक रास्ते का निरीक्षण किया गया। मार्ग में लगाए गए भक्ति स्तंभों, स्ट्रीट पोल पर की गई तिरंगा लाइटिंग तथा अन्य सजावटी प्रकाश व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया। इस के बाद पानीगांव रोड से पानीगांव कट एवं परिक्रमा मार्ग, पानीगांव कट से 100 फुटा तिराहा, पापड़ी चौराहा, प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर, परिक्रमा मार्ग, रमणरेती होते हुए जादौन पार्किंग तक की प्रकाश व्यवस्था एवं मार्ग में किए गए सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दिए गए आवश्यक निर्देश नगर आयुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान प्रकाश व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मछली फाटक फ्लाईओवर पर कुछ तिरंगा लाइट एवं मोर आकृति की लाइटें बंद पाए जाने पर तत्काल उन्हें ठीक कराने के निर्देश दिए गए। भूतेश्वर क्षेत्र में तिरंगा लाइट एवं दीवारों पर की जा रही फसाड- सजावटी लाइटिंग के काम को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए। 100 फुटा फ्लाईओवर पर तिरंगा लाइटिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।रमणरेती पुलिस चौकी से बिहारी जी क्षेत्र तक पेड़ों पर RGB लाइटिंग कराने के लिए कहा।रमणरेती से पुलिस चौकी तक पेंटिंग पर वार्म व्हाइट लाइटिंग की व्यवस्था कराने को कहा गया। पागल बाबा तिराहे से पवन हंस हेलीपैड तक अस्थायी प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। श्रद्धालु लेकर जाएं बेहतर अनुभव नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने अवर अभियंता (विद्युत) को निर्देशित किया कि जन्माष्टमी के दृष्टिगत सभी रास्तों की प्रकाश व्यवस्था का बारीकी से परीक्षण कराया जाए तथा जहां भी लाइटिंग में कोई कमी या खराबी हो, उसे तत्काल दूर कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व से पहले सभी प्रकाश व्यवस्था एवं सौंदर्यीकरण के काम पूरे कर लिए जाएं, जिससे पर्व के दौरान मथुरा-वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं को सुंदर, आकर्षक एवं व्यवस्थित नगर का अनुभव हो तथा प्रमुख मार्ग भव्य प्रकाश व्यवस्था से जगमगाते नजर आएं।
Source link
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियाँ तेज़:आधी रात को नगर आयुक्त ने सड़कों पर उतरकर देखी लाइट व्यवस्था, मथुरा एवं वृंदावन के प्रमुख रास्तों का किया निरीक्षण