अजय कपूर के राखी महोत्सव में पहुंचीं संगीता बिजलानी:बॉलीवुड एक्ट्रेस बोलीं- ऐसा प्यार पहली बार देखा, 1650 से ज्यादा बहनों ने बांधा रक्षासूत्र


बहन फाउंडेशन के बैनर तले पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता अजय कपूर द्वारा आयोजित राखी महोत्सव के पांचवें दिन शहर में गजब का उत्साह देखने को मिला। आयोजन में उस वक्त बॉलीवुड का ग्लैमर और अपनों का प्यार एक साथ नजर आया, जब मशहूर अभिनेत्री संगीता बिजलानी कार्यक्रम में शामिल हुईं। संगीता बिजलानी ने यहां का माहौल देखकर कहा कि खून के रिश्तों से परे विश्वास और अपनत्व का ऐसा खूबसूरत रूप उन्होंने पहली बार देखा है। राखी महोत्सव की शुरुआत सुबह गोविंद नगर स्थित संजय गेस्ट हाउस से हुई। यहां सुबह से दोपहर तक करीब 1,650 बहनों ने पहुंचकर अजय कपूर की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और उनकी लंबी उम्र की दुआएं दीं। इस दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी मौजूद रहे। वहीं, शाम को सिविल लाइंस स्थित मर्चेंट चैंबर हॉल में दूसरा भव्य आयोजन हुआ। यहां भाजपा की महिला पदाधिकारियों, महिला डॉक्टरों, वकीलों, शिक्षिकाओं और समाज सेविकाओं ने अजय कपूर को राखी बांधी। संगीता बिजलानी बोलीं- ‘यह सिर्फ आयोजन नहीं, दिल से जुड़ा रिश्ता है’ कार्यक्रम में पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने अजय कपूर के इस प्रयास की दिल खोलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हजारों बहनों का एक नेता के प्रति ऐसा निस्वार्थ स्नेह देखना बहुत भावुक कर देने वाला पल है। यह आयोजन समाज में प्यार और सम्मान का संदेश देता है। संगीता ने कहा कि रिश्ते सिर्फ खून के नहीं होते, बल्कि विश्वास और आत्मीयता से बनते हैं और आज यहां वही आत्मीयता साफ झलक रही है। अजय कपूर ने कहा- ‘यह राखी कलाई पर नहीं, मेरे दिल पर बंधी है’ बहनों से मिले इस अपार प्रेम पर भावुक होते हुए अजय कपूर ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक त्यौहार नहीं, बल्कि जीवनभर साथ निभाने का एक अटूट संकल्प है। उन्होंने बहनों को वचन देते हुए कहा, “जिस तरह एक भाई अपनी बहन के मान-सम्मान और सुरक्षा के लिए हमेशा खड़ा रहता है। उसी तरह मैं भी अपनी हर बहन के सुख-दुख में हमेशा साथ
निभाऊंगा। यह राखी मेरी कलाई पर नहीं, बल्कि मेरे दिल पर बंधी है। कार्यक्रम में सांसद रमेश अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, शिवराम सिंह और विजय कपूर ने भी बहनों को रक्षाबंधन की बधाई दी। देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी, पूनम कपूर, प्राचार्या नीरू टंडन, कमलावती सिंह समेत शहर की सैकड़ों प्रबुद्ध महिलाएं उपस्थित रहीं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *