कानपुर देहात में 26 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर:अनिल कुमार को अपराध शाखा का प्रभार, प्रवीन कुमार को मंगलपुर थाने की जिम्मेदारी


कानपुर देहात में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। शनिवार को एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने जिले में तैनात 26 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। तबादला सूची में कई थाना प्रभारियों के साथ विभिन्न पुलिस शाखाओं और चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादला सूची के मुताबिक निरीक्षक अनिल कुमार को अतिरिक्त निरीक्षक थाना मंगलपुर से प्रभारी अपराध शाखा बनाया गया है। निरीक्षक प्रवीन कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना मंगलपुर की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक महेश कुमार को थाना अमराहट से प्रभारी डीसीआरबी/क्राइम इन इंडिया भेजा गया है। निरीक्षक देन्द्र सिंह को डीसीआरबी/क्राइम इन इंडिया से प्रभारी निरीक्षक एएचटी, महिला निरीक्षक रीना गौतम को एएचटी से थाना अकबरपुर और महिला निरीक्षक सीमा सिंह को महिला सहायता प्रकोष्ठ से पुलिस लाइन भेजा गया है। उपनिरीक्षक संजय दत्त वर्मा को असालतगंज चौकी थाना रसूलाबाद से थानाध्यक्ष देवराहट, दिनेश कुमार गौतम को थाना रनियां से थानाध्यक्ष अमराहट, महिला उपनिरीक्षक सुषमा को महिला थाना से प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ और राहुल कुमार को थाना बरौर से थाना सिकंदरा भेजा गया है। उपनिरीक्षक सोमवीर को भाऊपुर चौकी थाना शिवली से थानाध्यक्ष बरौर, सौरभ कुमार राणा को थाना देवराहट से प्रभारी सर्विलांस सेल, महिला उपनिरीक्षक नीरज शर्मा को महिला थाना से थाना अकबरपुर और सौरभ सिंह को पुखरायां चौकी थाना भोगनीपुर से थानाध्यक्ष रनियां बनाया गया है। वहीं महिला उपनिरीक्षक नीलेश कुमारी को पुलिस लाइन से थाना रनियां भेजा गया है। उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार तिवारी को थाना रनियां से थाना सिकंदरा, चिन्तन कौशिक को प्रभारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेल से पुलिस लाइन, राजेश प्रताप सिंह को असालतगंज चौकी से थाना रसूलाबाद और अरुण कुमार को भाऊपुर चौकी से थाना मूसानगर भेजा गया है। उपेन्द्र सिंह को राजपुर चौकी से थाना मंगलपुर, उमेश कुमार को थाना सिकंदरा से थाना रनियां, गुरेन्द्र प्रताप सिंह को राजपुर चौकी से थाना रूरा और अभिषेक चौहान को थाना गजनेर से थाना सिकंदरा भेजा गया है। वहीं सुरेन्द्र सिंह को थाना रनियां से पुलिस लाइन भेजा गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *