![]()
लखनऊ में रिंग रोड स्थित मारुति शोरूम के सामने एक नाले में अज्ञात युवक का शव मिला है। स्थानीय निवासियों की सूचना पर विकासनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस को दोपहर करीब 12 बजे 112 नंबर पर नाले में शव होने की सूचना मिली। विकासनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव की पुष्टि की। इसके बाद इंदिरानगर फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। देखिए 3 तस्वीरें- पुलिस ने शव को कब्जे में लिया इंदिरानगर फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नाले से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए एसीपी गाजीपुर भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक की उम्र लगभग 40 वर्ष है। युवक नाले में कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि मृतक की पहचान और घटना से जुड़े तथ्यों का पता चल सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मृतक के हुलिए के बारे में जानकारी जुटा रही है और उसकी पहचान के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
Source link
लखनऊ के रिंग रोड पर नाले में मिला अज्ञात शव:विकासनगर पुलिस मौके पर पहुंची, CCTV फुटेज खंगाल रही; पहचान के प्रयास जारी