चंडीगढ़ में पंजाबी इन्फ्लुएंसर की किडनैप कर हत्या:गाड़ी में डालकर पंजाब लाए, पेड़ से बांध आग लगाई; मोहाली पुलिस ने बयान नहीं लिए


चंडीगढ़ से लेडी पंजाबी इन्फ्लुएंसर को किडनैप कर उसकी हत्या कर दी गई। 2 युवकों ने उसे मिलने के बहाने बुलाया और जबरन गाड़ी में डालकर मोरिंड की तरफ ले गए। जहां रास्ते में पहले उन्होंने पंजाबी इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की पिटाई की। फिर उसे शहतूत के पेड़ पर बांधकर जला दिया। किसी जानकार ने कंबल से आग बुझाकर मनजीत को मोरिंडा के अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे पहले मोहाली और फिर चंडीगढ़ PGI में भर्ती कराया गया। जहां करीब 2 महीने तक वह बेहोश पड़ी रही। होश आने पर उसने परिवार को पूरी कहानी बताई। हालांकि तब खरड़ पुलिस ने उसके बयान नहीं लिए। इसके बाद 26 अगस्त को उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर किडनैपिंग और हत्या का केस दर्ज कर उसे ले जाने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला …

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *