![]()
देवरिया में बुधवार रात शराब पीने को लेकर पत्नी से हुए विवाद के बाद एक युवक ने खुद को चाकू मार लिया। पेट में चाकू लगने से 35 वर्षीय प्रदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामला खामपार थाना क्षेत्र के कुबेरुआ गांव का है। परिजनों के अनुसार, प्रदीप बुधवार रात करीब 8 बजे शराब के नशे में घर पहुंचा था। पत्नी ने शराब पीने को लेकर उसे टोका, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उसे समझाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि डांट और समझाने से नाराज होकर प्रदीप ने घर में रखा चाकू उठाया और अपने पेट में वार कर लिया। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से की पूछताछ घटना की सूचना मिलने पर खामपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में शराब पीने को लेकर पत्नी से विवाद के बाद युवक द्वारा खुद को घायल करने की बात सामने आई है। पुलिस ने बताया कि घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
देवरिया में युवक ने पेट में चाकू मारा, हालत गंभीर:मेडिकल कॉलेज रेफर, शराब पीने से मना करने पर पत्नी से हुआ था विवाद