![]()
लखनऊ के बीबीडी इलाके में रहकर बीटेक सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहे 18 साल के छात्र ने मंगलवार को जहर खा लिया। साथियों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला है। इसमें छात्र ने लिखा है- मम्मी-पापा सॉरी, मैं आप लोगों को परेशान नहीं करना चाहता। सभी मुझे माफ कर देना…। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कमरे से मोबाइल और लैपटॉप भी बरामद हुए हैं। संतकबीरनगर के महेरवा निवासी आदर्श मिश्रा उर्फ तुषार पुत्र प्रमोद मिश्रा बीटेक सेकंड ईयर का छात्र था। पिता प्रमोद बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन हैं। ताऊ प्रदीप मिश्रा ने बताया कि आदर्श गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट से बीटेक कर रहा था। रविवार को पिता लखनऊ छोड़कर गए थे ताऊ ने बताया कि शनिवार को घर में रुद्राभिषेक था। इसमें शामिल होने के लिए आदर्श घर गया था। रविवार को पिता उसे बस से लखनऊ छोड़कर गए थे। मंगलवार सुबह आदर्श ने फोन पर माता-पिता से बात भी की थी। दोपहर में दोस्तों और पुलिस से परिजनों को सूचना मिली कि आदर्श की तबीयत खराब है और वह अस्पताल में भर्ती है। परिजन लखनऊ पहुंचे तो अस्पताल में आदर्श का शव मिला। घर में विवाद के बाद परेशान था छात्र बीबीडी इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि छात्र के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि घर पर किसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ था, जिसके बाद वह काफी परेशान था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोबाइल और लैपटॉप को भी जांच के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। तीन बहनों का इकलौता भाई था आदर्श परिवार में मां शीला, तीन बहनें और इकलौता बेटा आदर्श था। घर में रक्षाबंधन की तैयारियां चल रही थीं। बहनें अपने भाई के घर आने का इंतजार कर रही थीं, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत की खबर पहुंच गई।
Source link
लखनऊ में बीटेक छात्र ने सुसाइड किया:लिखा- मम्मी-पापा सॉरी…परेशान नहीं करना चाहता, 3 बहनों का इकलौता भाई था