![]()
संभल में बुधवार शाम करीब 5 बजे युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने एक साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। बताया जा रहा है मौत से करीब 40 मिनट पहले उसने एक गाने पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर बेटी को परेशान करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि, अभी पुलिस को लिखित शिकायत नहीं मिली है। मामला बनियाठेर थाना क्षेत्र के अकरौली गांव का है। इंस्टाग्राम पर हुई थी दोनों की मुलाकात सोनी (19) की विशाल (21) से मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ और करीब 1 साल पहले उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली थी। सोनी का मायका बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के चंदनपुर गांव में है। उसके पिता का नाम सत्येंद्र बताया गया है। मौत से 40 मिनट पहले बनाई रील बताया जा रहा है कि घटना से करीब 40 मिनट पहले सोनी ने एक गाने पर रील पोस्ट की थी। रील में गाने के बोल थे- ‘मुझ पर कितने हुए क्या बताऊं सितम, अगर लिखेगा कोई तो रो देगा कलम…’। एक दिन पहले उसने रक्षाबंधन को लेकर भी रील बनाई थी, जिसमें भाई-बहन के प्यार से जुड़े गाने का इस्तेमाल किया था। मायके वालों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप सोनी के मायके वाले अकरौली गांव पहुंचे। उन्होंने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि पिछले 6-7 महीनों से उनकी बेटी का ससुराल में उत्पीड़न किया जा रहा था। मायके वालों ने बेटी की हत्या किए जाने की आशंका भी जताई है। हालांकि, अभी तक उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी है। पुलिस ने रात 9 बजे शव भेजा पोस्टमार्टम पुलिस के अनुसार, विवाहिता की मौत की जानकारी देर शाम मिली। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने घटना को करीब 3-4 घंटे तक छिपाने का प्रयास किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर रात करीब 9 बजे शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या की वजह की जांच जारी बनियाठेर थाना प्रभारी बोविंद्र शर्मा ने बताया कि महिला के आत्महत्या करने की जानकारी देर शाम मिली थी। मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए हैं, लेकिन अभी उनकी ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
लव मैरिज के एक साल बाद विवाहिता ने फांसी लगाई:40 मिनट पहले रील पोस्ट की; मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप