बिहार के श्रमिक ने गौशाला में फांसी लगाकर दी जान:परिवार की समस्याओं पर आत्मघाती कदम, 20 दिन पहले ही शुरू की थी नौकरी


वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर में बुधवार सुबह गौशाला के अंदर एक मजदूर का शव फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर आई पुलिस ने मृतक की पहचान बिहार के मधेपुरा जिले के रहटा गांव, थाना कुमारखंड निवासी सनोज शर्मा(पुत्र स्व. दामोदर शर्मा के रूप में की। वह करीब 20 दिन पहले ही गौशाला और घरेलू काम के लिए यहां आया था। मकान मालिक शिव शंकर पांडेय के अनुसार, सनोज ने बुधवार सुबह रोज की तरह गौशाला में पशुओं को चारा दिया और दूध निकलवाया। इसके बाद वह नहाने-धोने के लिए चला गया। सुबह करीब 8:30 बजे जब परिजन उसे नाश्ता देने गौशाला पहुंचे तो वह टीन शेड में लगे लोहे के एंगल से रस्सी के सहारे लटका मिला। यह देखकर लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर करीब 10 बजे शिवपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मृतक शादीशुदा था और उसके बच्चे भी हैं। घटना की जानकारी उसके बिहार में रह रहे परिजनों को फोन के जरिए दे दी गई है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मृतक के परिजनों के वाराणसी पहुंचने और उनकी ओर से लिखित तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। शिवपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी बिहार में रह रहे मृतक के परिजनों को फोन पर दे दी गई है। सनोज शादीशुदा था और उसके छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों के वाराणसी पहुंचने और लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *