हत्या के प्रयास के मामले में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार:प्रतापगढ़ में 10-10 हजार रुपए का था इनाम, एक पर पहले से 8 मुकदमे


प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक की ओर से 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब तीन बजे मामले का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, मामला सण्डौरा गांव में पुरानी रंजिश से जुड़ा है। पीड़ित एक चाय की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान नामजद आरोपी कार से वहां पहुंचे। आरोप है कि मेराज अहमद ने जान से मारने की नीयत से कट्टे से फायर किया, लेकिन पीड़ित बाल-बाल बच गया। लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से किया हमला फायरिंग के बाद आरोपियों ने पीड़ित के साथ लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट की। आरोप है कि वे कमरे में घुस गए और पीड़ित के कपड़े भी फाड़ दिए। हमले में उसके हाथ-पैर में चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर रानीगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। हाईवे किनारे चेकिंग के दौरान पकड़े गए रानीगंज पुलिस ने बुधवार को रानीगंज-फतनपुर हाईवे के किनारे चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेराज अहमद खान (51) और मो. आमिल उर्फ आमिर (22) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मेराज अहमद के खिलाफ पहले से आठ मुकदमे दर्ज हैं, जबकि आमिल उर्फ आमिर के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक डंडा भी बरामद किया है। दोनों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *