![]()
बुलंदशहर पुलिस ने बुधवार को मोबाइल रिकवरी में बड़ी सफलता हासिल की है। दूरसंचार विभाग (DoT) के CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल के प्रभावी उपयोग के मामले में जिले की पुलिस ने जुलाई माह की समीक्षा रिपोर्ट में मेरठ जोन में पहला और उत्तर प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। मालिकों को सौंपे गए फोन यह उपलब्धि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक (अपराध) नरेश कुमार के पर्यवेक्षण में जनपदीय सर्विलांस टीम तथा थाना पुलिस के प्रयासों से मिली। जुलाई महीने में CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रैक किए गए कुल 104 गुमशुदा मोबाइल फोनों में से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 86 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने इस सफलता के लिए सर्विलांस टीम और सभी थाना प्रभारियों के निरंतर प्रयासों तथा तकनीकी संसाधनों के सही उपयोग की सराहना की। उन्होंने पुलिस टीम को भविष्य में भी इसी संवेदनशीलता, जवाबदेही और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
Source link
बुलंदशहर पुलिस ने मोबाइल रिकवरी में किया शानदार प्रदर्शन:प्रदेश में चौथा स्थान मिला, मेरठ जोन में पहला स्थान किया हासिल