बुलंदशहर पुलिस ने मोबाइल रिकवरी में किया शानदार प्रदर्शन:प्रदेश में चौथा स्थान मिला, मेरठ जोन में पहला स्थान किया हासिल
बुलंदशहर पुलिस ने बुधवार को मोबाइल रिकवरी में बड़ी सफलता हासिल की है। दूरसंचार विभाग (DoT) के CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल के प्रभावी उपयोग के मामले में जिले की पुलिस ने जुलाई माह की समीक्षा रिपोर्ट में मेरठ जोन में पहला और उत्तर प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। मालिकों को सौंपे…