![]()
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक गिट्टी रहित ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। 40 दिन चलने वाले इस काम का असर कानपुर से गुजरने और चलने वाली कई ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ेगा। रेलवे ने कई ट्रेनों का रूट बदल दिया है, जबकि कुछ ट्रेनों को निरस्त, आंशिक रूप से समाप्त समेत प्रारंभ और नियंत्रित किया गया है। कानपुर से चलने वाली प्रमुख ट्रेनों का बदलेगा रूट कानपुर सेंट्रल से मुंबई की ओर जाने वाली 12174 उद्योग नगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 24 नवंबर से 29 दिसंबर तक मंगलवार और गुरुवार को झांसी के बजाय हमीरपुर रोड, ओहन और जबलपुर होकर इटारसी जाएगी। इस दौरान ट्रेन झांसी होकर नहीं चलेगी। इसी तरह 12108 सीतापुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी 22 नवंबर से 27 दिसंबर तक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को कानपुर से हमीरपुर रोड, ओहन और जबलपुर होकर इटारसी जाएगी। छपरा-एलटीटी अंत्योदय एक्सप्रेस और चर्लापल्ली-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूट में भी बदलाव किया गया है। 22583 छपरा-एलटीटी ट्रेन 24 नवंबर से 22 दिसंबर तक कानपुर सेंट्रल से हमीरपुर रोड, ओहन और जबलपुर होकर इटारसी जाएगी। वहीं 12590 चर्लापल्ली-गोरखपुर एक्सप्रेस 19 नवंबर से 24 दिसंबर तक इटारसी से जबलपुर, ओहन और हमीरपुर रोड होते हुए कानपुर पहुंचेगी। पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस भी बदले रूट से चलेगी 11407 पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस 24 नवंबर से 22 दिसंबर तक इटारसी से झांसी होकर कानपुर आने के बजाय जबलपुर, ओहन और हमीरपुर रोड होकर कानपुर पहुंचेगी। कानपुर-ग्वालियर रूट की ट्रेनों पर भी असर झांसी होकर चलने वाली ग्वालियर-बरौनी मेल का रूट भी बदला गया है। 11123 ग्वालियर-बरौनी मेल 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक प्रतिदिन ग्वालियर से इटावा होकर कानपुर सेंट्रल आएगी। वापसी में 11124 बरौनी-ग्वालियर मेल 19 नवंबर से 28 दिसंबर तक कानपुर से इटावा होते हुए ग्वालियर जाएगी। इसी तरह 09466 दरभंगा-अहमदाबाद और 09465 अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन विशेष ट्रेनों को भी झांसी के बजाय इटावा और ग्वालियर के रास्ते चलाया जाएगा। उद्योगकर्मी एक्सप्रेस भी बदले रास्ते से चलेगी 12944 उद्योगकर्मी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 20 नवंबर से 25 दिसंबर तक कानपुर सेंट्रल से झांसी और बीना के बजाय प्रयागराज, मानिकपुर और जबलपुर होकर इटारसी जाएगी। ताज एक्सप्रेस झांसी के बजाय ग्वालियर तक झांसी से नई दिल्ली जाने वाली 12279 ताज एक्सप्रेस 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक ग्वालियर से ही चलेगी। वापसी में 12280 नई दिल्ली-झांसी ताज एक्सप्रेस ग्वालियर तक ही जाएगी। इससे झांसी जाने वाले यात्रियों को ग्वालियर से आगे वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी। झांसी-लखनऊ इंटरसिटी भी 30 मिनट देरी से चलेगी 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक झांसी स्टेशन से निर्धारित समय से 30 मिनट देरी से रवाना होगी। वहीं 22196/02200 बांद्रा टर्मिनस-झांसी एक्सप्रेस को 19 नवंबर से 26 दिसंबर तक रास्ते में करीब 60 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
Source link
झांसी में ट्रैक निर्माण से कानपुर की कई ट्रेनें प्रभावित:40 दिन बदले रूट से चलेंगी 17 ट्रेनें, यात्रियों को होगी परेशानी