One Nation One Election 2029

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
तस्वीर 23 सितंबर की है, जब दिल्ली के जोधपुर ऑफिसर्स हॉस्टल में वन नेशन-वन इलेक्शन के लिए बनाई कमेटी की बैठक हुई थी। - Dainik Bhaskar

तस्वीर 23 सितंबर की है, जब दिल्ली के जोधपुर ऑफिसर्स हॉस्टल में वन नेशन-वन इलेक्शन के लिए बनाई कमेटी की बैठक हुई थी।

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव 2029 में एक साथ कराए जा सकते हैं। इसके लिए संविधान में संशोधन और राज्य सरकारों की सहमति जरूरी होगी। यह जानकारी संबंधित विधेयकों की जांच कर रही संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष और राजस्थान से भाजपा सांसद पीपी चौधरी ने दी।

चौधरी ने सोमवार को कहा कि अगर संसद 2028 तक संविधान संशोधन को मंजूरी दे देती है, तो ‘एक देश, एक चुनाव’ योजना उसी साल शुरू की जा सकती है। 2029 में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव कराने का फैसला राज्य सरकारों की इच्छा पर निर्भर करेगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र राज्य विधानसभाओं को भंग करने का निर्देश नहीं दे सकता। राज्यों के मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद को इस बारे में खुद फैसला लेना होगा। अगर कोई राज्य मंत्रिपरिषद ‘एक देश, एक चुनाव’ के पक्ष में फैसला करती है, तो वहां लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं।

खबर अपडेट हो रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *