9वीं जिला अंतरविद्यालयीय कूडो चैंपियनशिप का समापन:322 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अन्वी कसेरा और उन्नती सिंह बनीं सर्वश्रेष्ठ फाइटर


गोरखपुर में ज्योति वर्ल्ड स्कूल, राजेंद्र नगर (गोरखनाथ) में आयोजित 9वीं जिला अंतरविद्यालयीय कूडो चैंपियनशिप 2026-27 का भव्य समापन हुआ। कूडो एसोसिएशन गोरखपुर के तत्वावधान में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 322 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। अलग-अलग विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने तकनीक, आत्मविश्वास और अनुशासन का प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबले खेले। जेपी एजुकेशन एकेडमी गोरखपुर बनी चैंपियन प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर जेपी एजुकेशन एकेडमी, गोरखपुर ने पहला स्थान हासिल किया। ज्योति वर्ल्ड स्कूल, गोरखपुर दूसरे और जेपी एजुकेशन एकेडमी, महाराजगंज तीसरे स्थान पर रही। विजेता टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। अन्वी और उन्नती को मिला सर्वश्रेष्ठ फाइटर का खिताब प्रतियोगिता में अन्वी कसेरा और उन्नती सिंह ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। बेहतरीन तकनीक, साहस और आत्मविश्वास के लिए दोनों को ‘सर्वश्रेष्ठ फाइटर’ का खिताब दिया गया। उन्हें स्वर्ण पदक और विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कूडो एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विजय कसेरा मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथियों में जेपी एजुकेशन एकेडमी, महाराजगंज के प्रधानाचार्य आनंद शंकर श्रीवास्तव और ज्योति वर्ल्ड स्कूल के निदेशक अनुराग सिंह मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को पदक व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता को निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसमें देवेंद्र वर्मा, रवि यादव, विनोद कुमार, लक्ष्मी मिश्रा, साहिल अहमद सिद्दीकी और प्रियांशु गोद शामिल रहे। कूडो एसोसिएशन गोरखपुर के महासचिव साहिल अहमद सिद्दीकी ने सभी खिलाड़ियों, विद्यालयों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मरक्षा, अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में मदद करते हैं। 322 खिलाड़ियों की भागीदारी से बढ़ता दिखा कूडो का प्रभाव प्रतियोगिता में 322 खिलाड़ियों की भागीदारी को गोरखपुर में कूडो खेल के बढ़ते प्रभाव और स्थानीय प्रतिभाओं के लिए सकारात्मक संकेत माना गया। प्रतियोगिता का समापन उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ हुआ।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *