![]()
सीतापुर में भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें बिजली विभाग के अधिकारियों को लेकर विधायक महमूदाबाद के अधिशासी अभियंता पीयूष कुमार से SDO पुरुषोत्तम कुमार यादव की शिकायत करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, यह सेवाथा विधानसभा है और जनता अगर बौरा गई, तो कह दो फिर इनका यादव जी को रास्ता ढूंढें मिलेगा नहीं, एकदम यह कान खोल के सुन लें। विधायक ने SDO पर पैसे लेकर बिजली कनेक्शन जोड़ने और खंभे लगवाने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बाढ़ में टूटे बिजली के खंभों के कारण लोग परेशान हैं। अगर जनता आक्रोशित होकर अधिकारियों को घेर लेगी, तो उन्हें बचाना मुश्किल हो जाएगा। मामला सेवाथा विधानसभा के जहांगीराबाद गांव की है। अब पढ़िए विधायक वीडियो में क्या बोले… गुरुवार को विधायक ने अधिशासी अभियंता से कहा आप बिल्कुल देखिए SDO साहब कह दो, कह दो ठीक हो जाएं। यह सेवाथा विधानसभा है और जनता अगर बौरा गई, तो कह दो फिर इनका यादव जी को रास्ता ढूंढें मिलेगा नहीं, एकदम यह कान खोल के सुन लें। इनको कल भी मैंने कहा है। मैं चार दिन से सिर्फ बाढ़ में खंभा टूटे हैं, सब कुछ है, इसलिए मेरी बर्दाश्त की सीमा टूट रही है अब। अब अगर पब्लिक दौड़ा लेगी न, तो फिर यह बचा नहीं पाएंगे। जब हर जगह मुकदमा की धमकी जो देते हैं, वह वसूली करा रहे हैं पैसा लेकर के। जो पैसा दे दे, उधर की लाइन जुड़ जाएगी। जो नहीं, यह सरकार को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। योगी जी की सरकार को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। इनसे कह दो, ज्यादा दिक्कत हो तो इटावा, मैनपुरी, आजमगढ़, रामपुर, औरैया पहुंच जाएं। यह बताए दे रहा हूम इनको। अगर मैं आऊंगा तो पब्लिक इनको बहुत घेर के मारेगी। हम सबको हाथ जोड़-जोड़ करके पब्लिक को शांत करा रहे हैं। आधे गांव में लाइट जलेगी, आधे में नहीं जलेगी। जहाँ मर्जी होगी कर देंगे। पैसा पा जाएंगे, खंभा तुरंत लग जाएंगे। यह सब क्या तमाशा चल रहा है। देखो भाई, इसको न हम बता दे रहे हैं, संभाल नहीं पाएगा। एकदम पक्का मान लीजिए।
आधे गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित होने का आरोप विधायक ने आरोप लगाया कि सेउता विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने में भेदभाव किया जा रहा है। उनके मुताबिक, पैसे देने वालों के यहां बिजली जोड़ने और खंभे लगाने का काम किया जा रहा है, जबकि पैसे नहीं देने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के आधे गांवों में बिजली आ रही है, जबकि बाकी गांवों में अब भी आपूर्ति बाधित है। मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने का भी आरोप वीडियो में ज्ञान तिवारी अधिशासी अभियंता से SDO को व्यवस्था सुधारने के लिए कहने की बात करते सुनाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान बिजली के खंभे टूटने से लोगों को परेशानी हो रही है और लगातार शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं किया जा रहा है। विधायक ने अधिकारियों पर वसूली कराने और लोगों को मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशैली से योगी सरकार की छवि खराब हो रही है। ———————- यह खबर भी पढ़ें… 1 नंबर से रह गया था, अबकी वर्दी पक्की है, 9 चक्कर लगाकर मैदान में गिरा फिर नहीं उठा गाजियाबाद में PAC की भर्ती दौड़ में शामली के 23 साल के विवेक कुमार को अचानक सीने में दर्द हुआ। वह ग्रााउंड में पोल पकड़कर कुछ देर सीना दबाए खड़ा रहा, फिर गिर गया। आनन-फानन में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। घटना मंगलवार (6 अक्टूबर) दोपहर 1 बजे की है। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
भाजपा विधायक बोले-जनता घेर लेगी तो बचाना मुश्किल होगा:SDO को घेरकर मारेगी, यह कान खोल के सुन लें; वसूली का आरोप