![]()
रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने परिवहन और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में अंतर-विभागीय समन्वय बैठक हुई। इसमें महिलाओं की सुरक्षित यात्रा, बसों की उपलब्धता और भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। प्रयागराज से इन रूटों पर रहेगा ज्यादा दबाव बैठक में रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि पिछले साल रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने यात्रा की थी। इस बार भी प्रयागराज-जौनपुर, प्रयागराज-वाराणसी और प्रयागराज-प्रतापगढ़ रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक रहने की संभावना है। यात्रियों की सुविधा के लिए 610 बसें उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा कुछ बसों को अतिरिक्त व्यवस्था के तौर पर रिजर्व रखा गया है। बस के लिए किसी को भटकना न पड़े जिलाधिकारी ने कहा कि रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों के घर जाती हैं। प्रशासन की जिम्मेदारी है कि हर बहन सुरक्षित अपने भाई तक पहुंचे। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सेवा भाव के साथ काम करने के निर्देश दिए। बस अड्डों पर यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो और उन्हें बस के लिए भटकना न पड़े, इसकी विशेष व्यवस्था करने को कहा गया। बस अड्डों पर स्वास्थ्य टीम की तैनाती के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर यात्रियों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके। बस अड्डों पर महिला पुलिस और एंटी रोमियो टीम रहेगी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने बस अड्डों पर एंटी रोमियो टीम की तैनाती के निर्देश दिए। साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस लगाने को कहा गया है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और जाम की स्थिति न बने। जिलाधिकारी बोले- यह बहन को भाई से मिलाने का पुनीत कार्य जिलाधिकारी ने रोडवेज कर्मचारियों, निजी बस ऑपरेटरों और नागरिकों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर की जाने वाली यात्रा सिर्फ परिवहन व्यवस्था का हिस्सा नहीं है, बल्कि बहनों को उनके भाइयों से मिलाने का पुनीत कार्य है। इसलिए सभी कर्मचारी यात्रियों के साथ सम्मान और संवेदनशीलता से व्यवहार करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर), एसपी ट्रैफिक, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज, एआरटीओ (प्रवर्तन) और निजी बस ऑपरेटर संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Source link
प्रयागराज में रक्षाबंधन पर 610 बसें रहेंगी उपलब्ध:महिला सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो टीम तैनात होगी, जिलाधिकारी ने की बैठक