27 जुलाई को घर से निकली महिला लापता:शामली में एक महीने बाद भी नहीं मिला सुराग, SP से लगाई तलाश की गुहार


शामली में झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव खोड़समा से करीब एक माह पहले लापता हुई 4 बच्चों की मां 38 वर्षीय महिला सुनीता का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। चार बच्चों की मां सुनीता की तलाश के लिए उनके पिता रतन सिंह ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आवश्यक कार्रवाई की गुहार लगाई है। रतन सिंह के अनुसार, उनकी बेटी सुनीता कुछ समय के लिए उनके घर आई हुई थी। गत 27 जुलाई 2026 को दोपहर करीब दो बजे वह बिना बताए घर से चली गई। परिजनों ने सुनीता की तलाश आसपास के क्षेत्रों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में पिता ने बताया कि सुनीता का रंग साफ, चेहरा लंबा और कद लगभग पांच फीट दो इंच है। लापता होने के समय उसने गुलाबी रंग का सूट-सलवार पहन रखा था, जिस पर सफेद रंग के छापे बने हुए थे। उसके पैरों में रंग-बिरंगी चप्पलें थीं। रतन सिंह ने यह भी बताया कि बेटी के लापता होने की सूचना थाना झिंझाना और चौकी चौसाना में भी दी गई थी। जल्द पता लगाने की मांग हालांकि, अभी तक उसकी तलाश के संबंध में कोई संतोषजनक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। लगभग एक महीने से बेटी का पता न चलने के कारण परिवार चिंतित है। पिता रतन सिंह ने पुलिस अधीक्षक से मामले को गंभीरता से लेते हुए सुनीता की तलाश के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने और जल्द से जल्द उसका पता लगाने की मांग की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *