चंडीगढ़ में बस स्टैंड के पास मिला IED:बैग में रखा था, 3 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने इलाका सील किया


चंडीगढ़ के सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे जंगल से एक बैग बरामद हुआ है। बैग से एक आईडी मिली है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। राहत की बात यह है कि बरामद विस्फोटक एक्टिव नहीं था। पुलिस पूरे इलाके की जांच कर रही है। मामले की जांच सेक्टर-36 थाने की पुलिस कर रही है। हालांकि, पुलिस अधिकारी फिलहाल इस संबंध में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। जिस जगह से यह सामान बरामद हुआ है, वह काफी महत्वपूर्ण इलाका है। यहां सेक्टर-43 बस स्टैंड के अलावा जिला अदालत और रिहायशी क्षेत्र भी है। चंडीगढ़ पुलिस ने इस संबंध में थाना-36 में FIR दर्ज की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चंडीगढ़ में आतंकी गतिविधि को अंजाम देने की संभावित योजना हो सकती है। पुलिस ने लोगों से घबराने या डरने की जरूरत नहीं होने की बात कही है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी सुरक्षा एवं एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस ने नागरिकों से शांत रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। मामले की जांच जारी है और सत्यापन के बाद जरूरत के अनुसार आगे की जानकारी साझा की जाएगी। खबर को हम अपडेट कर रहे हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *