World Badminton Championship Finals | China France Korea Gold Medal Race

  • Hindi News
  • Sports
  • World Badminton Championship Finals | China France Korea Gold Medal Race

नई दिल्ली11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
लियू शेंग शु और टैन निंग की जोड़ी ने सेमीफाइनल में भारत की त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को हराया था।   - Dainik Bhaskar

लियू शेंग शु और टैन निंग की जोड़ी ने सेमीफाइनल में भारत की त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को हराया था।

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले आज खेले जाएंगे। नई दिल्ली में हो रहे इस इवेंट में चीन 3 गोल्ड मेडल जीत सकता है। फेंग यान झे और हुआंग डोंग पिंग की जोड़ी मिक्स्ड डबल्स में खेलेगी।

लियू शेंग शु और टैन निंग विमेंस डबल्स के फाइनल में उतरेंगी। मेंस सिंगल्स में भी चीन फाइनल खेलेगा। फ्रांस और साउथ कोरिया के पास भी अलग-अलग इवेंट्स में 2 गोल्ड जीतने का मौका है।

चीन की जोड़ी का मुकाबला साउथ कोरिया से

विमेंस डबल्स में चीन की टॉप सीड लियू शेंग शु और टैन निंग का मुकाबला साउथ कोरिया की बेक हा ना और ली सो ही से होगा।

मिक्स्ड डबल्स में टॉप सीड फेंग यान झे और हुआंग डोंग पिंग फ्रांस के थॉम गिकेल और डेलफिन डेलरू से भिड़ेंगे।

लियू शेंग शु और टैन निंग की जोड़ी।

लियू शेंग शु और टैन निंग की जोड़ी।

लानियर मेंस सिंगल्स फाइनल में पहुंचने वाले पहले फ्रांसीसी

फ्रांस के एलेक्स लानियर ने मेंस सिंगल्स ने इतिहास रचा है। वे वर्ल्ड चैंपियनशिप के मेंस सिंगल्स फाइनल में पहुंचने वाले पहले फ्रांसीसी खिलाड़ी बने हैं।

सेमीफाइनल में उन्होंने कनाडा के विक्टर लाई को 16-21, 21-13, 21-14 से हराया था। फाइनल में उनका सामना जापान के कोडाई नाराओका से होगा।

मिक्स्ड डबल्स में थॉम गिकेल और डेलफिन डेलरू की जोड़ी भी फाइनल में पहुंची है। यह वर्ल्ड चैंपियनशिप के इतिहास में फ्रांस की पहली मिक्स्ड डबल्स फाइनलिस्ट जोड़ी है।

लानियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के मेंस सिंगल्स फाइनल में पहुंचने वाले फ्रांस के पहले खिलाड़ी हैं।

लानियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के मेंस सिंगल्स फाइनल में पहुंचने वाले फ्रांस के पहले खिलाड़ी हैं।

यामागुची के सामने एन से यंग

विमेंस सिंगल्स के फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन जापान की अकाने यामागुची और साउथ कोरिया की एन से यंग आमने-सामने होंगी।

यामागुची ने सेमीफाइनल में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को 21-12, 21-17 से हराया था। अब उनकी नजर चौथे वर्ल्ड टाइटल पर है।

भारत की ट्रीसा-गायत्री सेमीफाइनल से बाहर

विमेंस डबल्स में भारत की ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद का सफर सेमीफाइनल में खत्म हुआ। उन्हें चीन की लियू शेंग शु और टैन निंग ने 18-21, 21-13, 21-8 से हराया।

भारतीय जोड़ी ने पहला गेम जीतकर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन चीन की जोड़ी ने अगले दोनों गेम जीतकर फाइनल में जगह बना ली।

गायत्री और त्रिसा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

गायत्री और त्रिसा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.