![]()
फतेहपुर के प्रेमनगर कस्बे में रविवार दोपहर नेग मांगने के क्षेत्र के बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने आ गए। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मंडवा मोड़ पर दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर दोनों गुटों ने अपने-अपने सहयोगियों को बुला लिया, जिससे मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। आरोप है कि कुछ किन्नरों ने कपड़े उतारकर प्रदर्शन भी किया। सड़क पर हुए इस हंगामे से दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों गुटों के बीच नेग मांगने के इलाके को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। आए दिन होने वाली कहासुनी से कस्बे के लोग परेशान हैं। व्यापारियों ने पुलिस से विवाद का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। अफोई बॉर्डर से गंगा कटरी तक इलाके को लेकर विवाद जानकारी के अनुसार, प्रेमनगर के आरामपुर बसई मोड़ के पास किन्नर सपना का गुट सक्रिय है, जबकि दूसरा गुट सलेपुर-मंडवा क्षेत्र में नेग मांगता है। दोनों पक्षों के बीच अफोई बॉर्डर से लेकर गंगा कटरी के गांवों तक नेग मांगने के अधिकार को लेकर विवाद बताया जा रहा है। रविवार को इसी मुद्दे पर दोनों पक्ष मंडवा मोड़ पर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों गुटों ने अपने सहयोगियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। महिलाओं को परेशानी का आरोप व्यापारियों और राहगीरों ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा और प्रदर्शन से सड़क से गुजरने वाले लोगों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का हंगामा होने से महिलाओं और बच्चों को भी परेशानी होती है। वीडियो के आधार पर होगी कार्रवाई पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। सुल्तानपुर घोष थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर दोनों गुटों के किन्नरों को थाने बुलाया जाएगा। मामले की जांच की जाएगी। थाना क्षेत्र का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Source link
नेग के बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुट भिड़े:फतेहपुर में कपड़े उतारकर सड़क पर हंगामा किया, व्यापारियों ने पुलिस बुलाई