प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में 1156 पदों पर होगी भर्ती:असिस्टेंट प्रोफेसर के 1112, प्रोफेसर के 44 पदों के लिए आवेदन शुरू


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सकों और चिकित्सा शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए 1156 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आयोग की वेबसाइट पर शुरू हो गया हैं। मेडिकल कॉलेजों में रिक्त 1156 पदों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1112 पद और प्रोफेसर के 44 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी 1 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 8 सितंबर निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया में स्क्रीनिंग परीक्षा और साक्षात्कार शामिल होंगे। असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों में सबसे अधिक रिक्तियां ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी (ऑब्स एंड गायनी) में 65 हैं। इसके बाद ऑर्थोपेडिक्स में 39 और ऑप्थल्मोलॉजी में 29 पद हैं। विज्ञापन में इन पदों के साथ आरक्षण का वर्गवार विवरण भी उपलब्ध है। अन्य महत्वपूर्ण असिस्टेंट प्रोफेसर पदों में एंडोक्राइन सर्जरी के तीन, एंडोक्राइनोलॉजी के सात, इम्यूनो हेमेटोलॉजी एंड ब्लड ट्रांसफ्यूजन का एक, एनेस्थीसियोलॉजी के 10 और ऑब्स एंड गायनी की संबंधित अन्य श्रेणी में भी 10 पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, पेडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक्स, पेडियाट्रिक न्यूरोलॉजी, कार्डियक एनेस्थीसिया, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, टीबी एवं चेस्ट/रेस्पिरेटरी मेडिसिन, डर्मेटोलॉजी, पैथोलॉजी, फार्माकोलॉजी, फिजियोलॉजी, फॉरेंसिक मेडिसिन और बायोकेमिस्ट्री जैसे विभिन्न विषयों में भी पद विज्ञापित किए गए हैं। प्रोफेसर के 44 पदों के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए संबंधित विशेषज्ञता में निर्धारित स्नातकोत्तर योग्यता, शिक्षण अनुभव और शोध प्रकाशन जैसी शर्तें अनिवार्य हैं। प्रोफेसर पद के लिए संबंधित विषय में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में तीन वर्ष का अनुभव भी आवश्यक है। असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आयु सीमा 26 से 40 वर्ष और प्रोफेसर के लिए 35 से 55 वर्ष निर्धारित की गई है। ओटीआर जरूरी, एक सितंबर तक आवेदन आवेदन के लिए ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) अनिवार्य है। आयोग की वेबसाइट पर ओटीआर के माध्यम से प्रमाणित होने के बाद ही ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। शुल्क और आवेदन प्रक्रिया निर्धारित अंतिम तिथि तक पूरी करनी होगी। ओटीआर जरूरी, एक सितंबर तक आवेदन आवेदन के लिए ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) अनिवार्य है। आयोग की वेबसाइट पर ओटीआर के माध्यम से प्रमाणित होने के बाद ही ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। शुल्क और आवेदन प्रक्रिया निर्धारित अंतिम तिथि तक पूरी करनी होगी। महत्वपूर्ण तिथियां

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *