कानपुर देहात में युवक ने की आत्महत्या:घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला शव, अंदर से बंद था दरवाजा


कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र के फतेहपुर रोशनाई गांव में रविवार को 24 वर्षीय युवक का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस घटना से परिवार और गांव में मातम छा गया। मृतक की पहचान फतेहपुर रोशनाई गांव निवासी रमेश चौरसिया के बेटे विजय कुमार के रूप में हुई है। विजय अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके बड़े भाई का नाम अमरनाथ और छोटे भाई का नाम अजय है। परिजनों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल-112 और रनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव को फंदे से नीचे उतारा। परिजनों ने बताया कि विजय का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है। विजय की मौत से पिता रमेश चौरसिया और भाई अमरनाथ व अजय सदमे में हैं। रनियां थाना प्रभारी के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *