दालमंडी में अब बिजली विभाग वसूलेगा बकाया:293 बकायदारों से होगी 6.17 करोड़ की वसूली, चौड़ीकरण में मकान खत्म फिर भी देना होगा


दालमंडी चौड़ीकरण प्रोजेक्ट में ध्वस्तीकरण का कार्य अपने अंतिम चरण में है। कई मकान पूरी तरह जमीदोज हो चुके हैं। तो कुछ में अभी भी कुछ हिस्सा बना है। जिसे लोग बनवाने में लगे हुए हैं। इधर अब बिजली विभाग ने दालमंडी पर कार्रवाई शुरू कर दी है। बिजली विभाग ने दालमंडी के 254 लोगों से कुल 5.79 करोड़ और बिजली चोरी के मामले में 29 लोगों 38.09 लाख की नोटिस जारी कर दी है। जिसे कर्मचारी घरों पर चस्पा करवाएंगे। यदि मकान पूरी तरह सड़क चौड़ीकरण में चला गया है फिर भी उसे बकाया देना होगा। न देने पर कर्रवाई की जाएगी। देखें ध्वस्तीकरण की तीन तस्वीरें… बकायदारों को किया जा रहा सूचीबद्ध नगरीय विद्युत वितरण खंड चौकाघाट के अधिशासी अभियंता कुमार सौरभ ने बताया – दालमंडी प्रोजेक्ट में चौड़ीकरण के लिए ध्वस्तीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। ऐसे में इस क्षेत्र के कई परिसर ऐसे हैं। जिनपर लंबे समस्य से बिजली का बिल बकाया है। ऐसे में हमने बकाये की वसूली की कार्रवाई तेज की है और सभी बकायदारों को सूचीबद्ध कर उनपर नोटिस चस्पा का कार्य शुरू किया गया है। 6.17 करोड़ रुपए की होनी है वसूली कुमार सौरभ ने बताया – दालमंडी में 254 बिजली संयोजनों पर कुल 5.79 करोड़ रुपए बकाया है। इसके अलावा 29 मामले बिजली चोरी के भी दर्ज हैं। उनकी शिकायतें भी हैं। ऐसे में उनसे 38.09 लाख रुपए वसूले जाने हैं। इसके लिए अब राजस्व की वसूली प्रमाणपत्र यानी आरसी काटकर की जाएगी। इसके लिए टीम बना ली गई है। मकान गिरने से नहीं होता बकाया समाप्त कुमार सौरभ ने बताया – लोगों को यह लग रहा है कि उनका मकान ध्वस्तीकरण की चपेट में आकर गिर गया है। ऐसे में उन्हें अब अपना बिजली का बकाया नहीं देना होगा। तो यह भ्रांतियां हैं। परिसर के खाली या ध्वस्त होने से बिजली का बिल का बकाया खत्म। साथ ही बिजली चोरी की जो धनराशि है वो भी खत्म नहीं होती। सभी को अलग-अलग सूचीबद्ध किया जा रहा है। इसके बाद कर्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *