आजमगढ़ में चोरी पकड़े जाने पर हुई थी हत्या:विरोध करने पर चाकू से किया था हमला, आरोपिता गिरफ्तार, घटना के बाद लगातार बदल रही थी लोकेशन


आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र में चोरी करते पकड़े जाने पर महिला की गला रेतकर हत्या किए जाने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में 22 वर्षीय युवती बबिता गोंड को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। इस मामले का खुलासा जिले के एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी भूपेश कुमार पाण्डेय ने किया।
एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि मृतका अकबरी 41 पत्नी मोहम्मद ताहिर अपने दो बच्चों के साथ बरदह स्थित घर पर रहती थी। जबकि उसका पति ताहिर और बड़ा बेटा समीर मुंबई में रहते थे। 20 अगस्त को करीब दो बजे पड़ोसी से सूचना मिलने पर परिजन घर पहुंचे तो अकबरी मृत अवस्था में मिली। प्रथम दृष्टया उसकी गला रेतकर हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। मामले में बरदह थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना के बाद से लगातार बदल रही थी लोकेशन
इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपिता लगातार अपनी लोकेशन बदल रही थी। पुलिस ने एविडेंस कलेक्ट करके जब मैच कराया और मामले में कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपिता ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। जांच कर रही फॉरेंसिक टीम को अमेरिका के हाथ से बड़े-बड़े बाल मिले थे। जिससे पुलिस इस घटना में किसी महिला के शामिल होने के सबूत मिल गए थे। मामले के खुलासे में जुटी थी पुलिस की पांच टीमें
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही इस मामले के खुलासे के लिए पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को बबिता गोंड पर संदेह हुआ। बबिता का मृतका के घर लगातार आना-जाना था। पूछताछ में उसके बयानों में विरोधाभास मिलने पर पुलिस ने गहनता से पूछताछ की। पूछताछ में बबिता ने बताया कि उसे जानकारी थी कि अकबरी घर में बेड के नीचे रुपये रखती है। 20 अगस्त को अकबरी के घर अकेले होने का फायदा उठाकर वह चोरी की नीयत से वहां पहुंची और कमरे से रुपये निकालने लगी। इसी दौरान अकबरी छत से कमरे में पहुंच गई और उसे चोरी करते देख लिया। अकबरी के विरोध करने पर दोनों के बीच हाथापाई हुई। बाल खींचने के दौरान अकबरी चारपाई के पाये से टकराकर बेहोश हो गई। पुलिस के मुताबिक, पकड़े जाने के डर से बबिता ने किचन में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से अकबरी का गला रेत दिया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से निकलकर अपने घर चली गई तथा वारदात में प्रयुक्त चाकू घर के पास करकट में छिपा दिया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चाकू बरामद कर लिया। बबिता गोंड पुत्री जय प्रकाश गोंड को गिरफ्तार कर लिया गया है आरोपित को न्यायालय भेजा जा रहा है। जहां से जेल रवाना किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *