Polity Marathon Class in Bareilly

बरेली के एकता नगर में पारिक्शा गुरु करियर अकादमी की एकता नगर शाखा में पॉलिटी मैराथन क्लास का आयोजन किया गया। इसमें पॉलिटी गुरु के नाम से प्रसिद्ध राजेश सर ने छात्रों को विषय की महत्वपूर्ण जानकारियां सरल और नए तरीके से समझाईं।

.

उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के साथ विषय को बेहतर तरीके से समझने के लिए उपयोगी तरीके बताए। क्लास का उद्देश्य केवल पढ़ाना नहीं, बल्कि छात्रों की विषय पर पकड़ मजबूत करना और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना रहा।

पॉलिटी मैराथन क्लास में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। अकादमी की ओर से बताया गया कि पढ़ाई को आसान और प्रभावी बनाने के लिए इस तरह के विशेष सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *