Chandigarh Businessman Rakesh Trehan Announces Free iPhone Giveaway

चंडीगढ़ में पेट्रोल का लंगर लगाने के ऐलान के बाद चर्चा में आए कारोबारी राकेश त्रेहन उर्फ ‘राजा दी किंग’ अब महिलाओं को फ्री iPhone देने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं और युवतियों का वॉट्सऐप ग्रुप बनवाया है।

.

इसमें शामिल होने के लिए महिलाओं को दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन करना होगा। इसके बाद उनका नंबर ग्रुप में जोड़ा जाएगा और उन्हें ‘जय माता दी’ लिखना होगा।

राजा दी किंग के मुताबिक, कुछ दिन बाद लकी ड्रॉ की तारीख और दिए जाने वाले iPhone की संख्या घोषित की जाएगी। वहीं, इससे पहले घोषित पेट्रोल के लंगर के तहत कूपन बांटने का भी उन्होंने दावा किया है।

वॉट्सऐप ग्रुप में ऐसे जुड़ेंगी महिलाएं

  • iPhone पाने की योजना में शामिल होने के लिए महिलाओं को राजा दी किंग की ओर से जारी मोबाइल नंबर पर फोन करना होगा।
  • फोन करने के बाद संबंधित महिला का नंबर वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा जाएगा।
  • ग्रुप में शामिल होने के बाद महिलाओं को उसमें ‘जय माता दी’ लिखना होगा।
  • अभी महिलाओं को ग्रुप में जोड़ने का काम चल रहा है।
  • लकी ड्रॉ शुरू होने की तारीख और कुल कितने iPhone दिए जाएंगे, इसकी घोषणा बाद में होगी।

वॉट्सऐप ग्रुप में ऐसे निकलेगा लकी ड्रॉ

  • राजा दी किंग के मुताबिक, लकी ड्रॉ के समय वॉट्सऐप ग्रुप को खोला जाएगा।
  • ग्रुप में शामिल सदस्यों की सूची को मोबाइल स्क्रीन पर उंगली से ऊपर की ओर स्क्रॉल किया जाएगा।
  • स्क्रीन जिस महिला के नाम और मोबाइल नंबर पर रुक जाएगी, उसे विजेता माना जाएगा।
  • विजेता महिला को iPhone दिया जाएगा।
  • ड्रॉ में किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाएगा।
  • रोजाना करीब 5 ड्रॉ निकालने की योजना है, लेकिन कुल iPhone की संख्या और ड्रॉ शुरू होने की तारीख अभी तय नहीं है।

पेट्रोल का लंगर नहीं लगा, अब कूपन बांटने का दावा

राजा दी किंग ने कुछ दिन पहले चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में पेट्रोल का लंगर लगाने का ऐलान किया था। जिस दिन इसकी तैयारी थी, उस दिन भारी बारिश हुई और पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी लिया था। इसके चलते पेट्रोल का लंगर अपने घोषित रूप में नहीं लग सका। हालांकि, राजा दी किंग का दावा है कि लोगों को मुफ्त पेट्रोल के कूपन दिए जा रहे हैं। उनके मुताबिक, किसी को 500 तो किसी को 1,000 रुपए का पेट्रोल कूपन दिया जा रहा है।

राकेश त्रेहन उर्फ ‘राजा दी किंग’ ने कुछ दिन पहले चंडीगढ़ में नोटों का लंगर लगाया था। फाइल फोटो

राकेश त्रेहन उर्फ ‘राजा दी किंग’ ने कुछ दिन पहले चंडीगढ़ में नोटों का लंगर लगाया था। फाइल फोटो

अनुमति नहीं मिलने पर मंदिर-गुरुद्वारों में देंगे कूपन

राजा दी किंग ने बताया कि पेट्रोल कूपन के इस्तेमाल के लिए चंडीगढ़ प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। उनका कहना है कि अगर अनुमति नहीं मिली तो मंदिरों और गुरुद्वारों में जाकर लोगों को ये कूपन दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को सामान्य तौर पर वहां पहुंचने पर कूपन देने की योजना है।

राजा दी किंग बोले- पहले मेरे पास एक रुपया नहीं था

राजा दी किंग ने कहा कि एक समय उनके पास एक रुपया तक नहीं था। इसके बाद माता रानी की कृपा से वह आज लोगों को देने की स्थिति में हैं। उनका कहना है कि वह खुद कुछ नहीं दे रहे, बल्कि जो कुछ हो रहा है, वह माता रानी की कृपा से हो रहा है। इसी भावना के तहत वह पेट्रोल कूपन और महिलाओं के लिए iPhone लकी ड्रॉ की योजना चला रहे हैं।

कारोबारी राकेश त्रेहन कौन हैं?

  • राकेश त्रेहन को सोशल मीडिया पर ‘राजा दी किंग’ के नाम से जाना जाता है। वह मूल रूप से अमृतसर के रहने वाले हैं। उनके पिता कपड़े के कारोबारी थे और अब उनका निधन हो चुका है। राकेश के मुताबिक, पिता की संपत्ति का आधा हिस्सा उन्हें मिला है।
  • राकेश त्रेहन की कंपनी डिजिटल करेंसी और ऑनलाइन फाइनेंस मार्केट में निवेश व ट्रेडिंग से जुड़ी है। उनका कारोबार रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी डीलिंग से भी जुड़ा बताया गया है। वह मर्सिडीज गाड़ी में चलते हैं और अपनी सुरक्षा के लिए बाउंसर भी रखते हैं।
  • सितंबर 2025 में अमृतसर पुलिस ने राकेश त्रेहन के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में FIR दर्ज की थी। उन पर कुछ वीडियो में देवी-देवताओं और गुरुओं के बारे में अपमानजनक संदर्भ देने के आरोप लगाए गए थे। उनके खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

चंडीगढ़ में नहीं लगेगा फ्री पेट्रोल का लंगर:परमिशन न मिलने तक रोक; कारोबारी ने VIDEO जारी किया, पिछली बार लगा था जाम

चंडीगढ़ के सेक्टर-10 और 7 में पेट्रोल का फ्री लंगर नहीं लगा। कारोबारी राकेश त्रेहन उर्फ ‘राजा दी किंग’ ने कहा है कि जब तक पुलिस और प्रशासन से कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलती, तब तक फ्री पेट्रोल का लंगर नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि फिलहाल पेट्रोल लेने के लिए कहीं भी भीड़ एकत्र न करें। पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.