![]()
बैतूल जिले के मुलताई फोरलेन पर जीतू ढाबे के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा शनिवार तड़के 3:30 बजे का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, कार में सभी श्रद्धालु थे, जो नागपुर से सीहोर के कुबेरेश्वर धाम दर्शन करने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने आशंका जताई है कि झपकी आने के कारण कार ड्राइवर सड़क किनारे खड़ा ट्रक नहीं देख पाया होगा और हादसे का शिकार हो गया। हालांकि, सही वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। अभी दो मृतकों की पहचान हुई है, जो पति-पत्नी हैं। इनके नाम 40 वर्षीय छाया और 42 वर्षीय दीपक हैं। तीसरी मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। देखिए तस्वीरें चालक समेत 8 घायल, नागपुर रेफर हादसे में कार चालक सौरभ समेत आठ लोग घायल हुए हैं। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को मुलताई के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। खबर अपडेट हो रही है….
Source link
ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी कार, 3 की मौत:8 गंभीर, सीहोर के कुबेरेश्वर धाम जा रहे थे; बैतूल में मुलताई फोरलेन पर हादसा