स्वतंत्रता दिवस पर पंचायत भवन पर उल्टा तिरंगा फहराया:सुल्तानपुर में प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज, फोटो आई सामने


सुल्तानपुर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पंचायत भवन पर कथित तौर पर उल्टा राष्ट्रीय ध्वज फहराने का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया। बल्दीराय थाना क्षेत्र की रामनगर प्रथम ग्राम पंचायत में हुई इस घटना को लेकर पुलिस ने ग्राम प्रधान सुमन गौड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पंचायत भवन पर उल्टा तिरंगा फहराने का आरोप शिकायतकर्ता अखिलेश शुक्ला ने बल्दीराय थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि 15 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे रामनगर प्रथम ग्राम पंचायत के पंचायत भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया था। आरोप है कि ग्राम प्रधान सुमन गौड़ ने राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहराया, जिससे राष्ट्रीय सम्मान का अपमान हुआ। ग्राम प्रधान सुमन गौड़, बब्बन प्रसाद की पत्नी हैं और पूरे चेती दूबे रामनगर की निवासी बताई गई हैं। तस्वीर और समाचार पत्र की कटिंग को बनाया आधार पुलिस के अनुसार, शिकायत के साथ उल्टे तिरंगे की तस्वीरें और समाचार पत्र की कटिंग भी साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत की गईं। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने राष्ट्रीय सम्मान के अपमान से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। उपनिरीक्षक को सौंपी गई जांच मामले की विवेचना उपनिरीक्षक ज्ञानेश दुबे को सौंपी गई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *