रामनगर अस्पताल की पैथोलॉजी में मरीजों का हंगामा:जांच के नाम पर पैसा मांगने का आरोप, पीड़ित और सीएमएस ने दर्ज कराई FIR


वाराणसी के रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में सोमवार की दोपहर जमकर हंगामा हुआ। जब मरीजों ने अस्पताल की पैथोलॉजी में जांच के नाम पर पैसे लिए जाने और पहले जांच किए जाने का विरोध किया। इसपर स्वास्थ्यकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों से बहस के बाद मरीजों के परिजनों की हाथापाई हुई। जिसके बाद यहां की खिड़कियां तोड़ी गयी। मौके पर रामनगर पुलिस पहुंची और स्थिति को संभाला। इस दौरान महिला मरीज के परिजन ने लैब असिस्टेंट और सुरक्षार्कमियों से पत्नी से अभद्रता की शिकायत भी की। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित प्रभु नारायण सोनकर और अस्पताल के मुख्य चिकित्साधिकारी पीआर मिश्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देखें तस्वीरें… टीबी की मरीज पत्नी को दिखाने पहुंचा था पीड़ित पीड़ित प्रभु नाराणय सोनकर ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह पुरानापुल, थाना सारनाथ का रहने वाला है। सोमवार को अपनी पत्नी मंजू सोनकर को लेकर रामनगर अस्पताल पहुंचा था। जिनका टीबी का इलाज डॉ रॉबिन दुबे के द्वारा किया जा रहा है। डॉक्टर ने खून की जांच लिखी थी। जिसके बाद पैथोलॉजी पहुंचा और अपने नंबर का इंतजार करने लगा। पर स्वास्थ्यकर्मी और सुरक्षाकर्मी मिलीभगत से कुछ लोगों से पैसा लेकर बिना नंबर के जांच करवा रहे थे। इसपर मैंने आपत्ति दर्ज की और उन्हें ऐसा करने से मना किया। पत्नी से की अभद्रता, छीन लिया मंगलसूत्र प्रभु नारायण सोनकर ने बताया – इसके बाद सुरक्षकर्मी और स्वाथ्यकर्मियों ने मुझे गालियां देनी शुरू की और मुझे पटक कर मारने लगे। पेशे से अधिवक्ता प्रभु नारायण ने पुलिस को बताया कि इसके बाद मुझे बचाने मेरी मरीज पत्नी आयी तो उससे अभद्रता की गयी और उसे धकेल दिया गया और उसका मनागलसूत्र भी छीन लिया गया। उक्त घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई है और उससे पहचान हो जाएगी। पुलिस में दी तहरीर पीड़ित ने पुलिस को बताया कि इस दौरान अन्य डॉक्टर और मुख्य चिकित्साधिकारी अस्पताल में मौजूद थे पर किसी ने भी उन्हें बचाने का प्रयास नहीं किया। इसलिए पुलिस को लिखित तहरीर देकर जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने भी दी तहरीर इस घटना के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी, रामनगर अस्पताल पीआर मिश्रा ने भी सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और तोड़फोड़ की धारा में दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति ने जबरदस्ती सुरक्षाकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों पर पैसे लेकर रक्त की जांच करने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू किया और मारपीट की। इसके बाद मेरे कक्ष में घुसकर मुझे भद्दी-भद्दी गालियां दी और देख लेने की धमकी देते हुए चले गए। इसपर मैंने भी थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने दर्ज किया दोनों पक्षों का मुकदमा रामनगर थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया – इस प्रकरण में प्रभु नारायण सोनकर की तहरीर पर बीएनएस की धारा 115(2), 352, 74, 3(5), और 304(2) में पैथोलॉजी रामनगर अस्पताल के लैब असिस्टेंट और गार्ड और अन्य कर्मचारी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी पीआर मिश्रा की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा डालने के अलावा बीएनएस की धारा 191(2), 190, 221, 121(2), 115(2), 117(2), 132, 352 और 351(2) में मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *