वूद्ध महिला से चेन लूटता लुटेरा।
गाजियाबाद में बाइक सवार लुटेरे ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए वृद्धा से चेन लूट ली। घटना कविनगर क्षेत्र में आरडीसी की है। 400 मीटर की दूरी पर डीएम आफिस है। लूट की सूचना के बाद आधा घंटे में पुलिस पहुंची। अब पुलिस सीसी टीवी फुटेज के आधार पर
.
चेहरे पर नकाब, सिर पर हेलमेट
सीसी टीवी फुटेज में एक युवक जिंस शर्ट पहनकर पैदल घूमता रहा। जिसने चेहरे पर रूमाल बांध रखा था। सिर पर हेलमेट लगाकर बुजुर्ग महिला के आसपास ही घूम रहा था। वृद्धा जब पैदल जा रहीं थीं, तो यह लुटेरा पैदल ही घूमता रहा। बताया गया है कि बाइक कुछ दूरी पर खड़ी बताई गई, आसपास के लोग भागे तो बदमाश बाइक से भाग निकला।

चेन लुटेरे के पीछे भागतीं वृद्धा।
गाजियाबाद के कलेक्ट्रेट के पीछे आरडीसी राजनगर है, यहां शुक्रवार सुबह एक वृद्ध महिला से चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। कलेक्ट्रेट परिसर के पीछे पुराने पुलिस चौकी के पास हुई इस वारदात का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें हेलमेट पहना बदमाश बेहद शातिर अंदाज में वारदात को अंजाम देता है।
CCTV फुटेज से पुलिस तलाश कर रही
चेन झपटते ही बदमाश तेजी से मौके से भागता है, बाइक पर बैठता है और आराम से फरार हो जाता है। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज देखकर साफ नजर आ रहा है कि बदमाश ने वारदात से पहले महिला की गतिविधियों पर नजर रखी और मौका मिलते ही चेन पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर बदमाश की पहचान करने में जुटी है।