गोरखपुर में थप्पड़ कांड पर खुलकर बोलीं काजल निषाद:कहा- पार्टी इस तरह का दुर्व्यहार बर्दाश्त नहीं करेगी, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई


गोरखपुर में सपा नेताओं के बीच हुए थप्पड़ कांड पर काजल निषाद अब खुल कर बोल रही हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए उन्होंने उस दिन हुए वाक्या के बारे में भी बताया। साथ ही उस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी।काजल का कहना है कि अंशुमान सिंह की ओर से किसी वरिष्ठ नेता के प्रति इस तरह का दुर्व्यहार पार्टी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उनके खिलाफ जो कार्रवाई हुई है उससे पूरी तरह सहमत हूं। अब उम्मीद है कि FIR के बाद पुलिस प्रशासन दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई जल्द से जल्द करेगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर ऐसा नहीं हुआ, कहीं से भी लापरवाही बरती जाएगी तो निषाद समाज और पार्टी के अन्य लोग एक बड़ा आंदोलन करेंगे। काजल ने बताया कि प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कुर्सी साइड करने को लेकर यह थप्पड़ कांड हुआ था। उन्होंने सोशल मीडिया के ऑफिशियल हैंडल पर भी एक वीडियो पोस्ट कर इस घटना की निंदा की है। जानिए पूरा मामला…
फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट कर काजल ने बताया कि 3 अक्टूबर को प्रेस क्लब में समाजवादी पार्टी की ओर से प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था। जिसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता बैठे हुए थे। मेरे बगल में पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी जी बैठे थे। सब कुछ बड़ी शांति से चल रहा था। अचानक अंशुमान सिंह, उनके बेटे और वर्दीधारी लोग आएं। वे लोग कहने लगे कि अपनी सीट थोड़ा साइड कर लीजिए। इसपर नगीना साहनी जी ने कहा कि बगल में एक महिला बैठी हैं, जगह भी नहीं है कैसे उधर कर लें। काजल का कहना है कि सबका ध्यान प्रेस कांफ्रेंस पर था जिलाध्यक्ष पत्रकारों को विषय बता रहे थे। अचानक अंशुमान सिंह का बेटा आया और गाली देते हुए तुरंत हाथ छोड़ दिया। पार्टी के निर्णय का स्वागत
इस विषय पर हम सभी नेताओं ने तुरंत लखनऊ कार्यालय पर अवगत कराया कि किस तरह की अनुशासनहीनता हो रही है। तुरंत पार्टी हाईकमान ने निर्णय लिया और अंशुमान सिंह को पार्टी से निष्कासित किया। काजल का कहना है कि इस निर्णय का हम स्वागत करते हैं। BJP पर कसा तंज
इससे यह साबित होती है कि पार्टी किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने BJP पर भी तंज कसते हुए कहा कि यही अगर बीजेपी होती तो यहां महिलाओं के शोषण करने वालों को भी पार्टी कभी बाहर नहीं करती। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अंशुमान सिंह की ओर से इस तरह के अपमान के खिलाफ नगीना साहनी की ओर से FIR दर्ज करवाई गई है। ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करते हुए उचित न्याय करें।अगर इसमें में शासन प्रशासन ने आनाकानी की तो हम सभी पार्टी के कार्यकर्ता और निषाद समाज की ओर से बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए हम बाध्य होंगे। इसके जिम्मेदार शासन- प्रशासन होंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *