Jadavpur University Clash | ABVP & Left Students Violence In Kolkata

कोलकाता23 मिनट पहलेलेखक: पूनम मसीह

  • कॉपी लिंक

कोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी में बुधवार और गुरुवार की रात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और वामपंथी छात्र संगठनों के बीच झड़प हो गई। घटना के बाद कैंपस में तनाव का माहौल बन गया। दोनों पक्षों के कई छात्र घायल हैं। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची।

ABVP सदस्यों ने लेफ्ट संगठन के छात्रों पर हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं वामपंथी छात्र संगठनों ने ABVP पर बाहरी लोगों को कैंपस में लाने और तोड़फोड़ का आरोप लगाया है।

अलग-अलग छात्र संगठनों के मुताबिक, विवाद फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी स्टूडेंट्स यूनियन (FETSU) की जनरल मीटिंग को लेकर शुरू हुआ। बैठक के दौरान ABVP और वामपंथी संगठनों के सदस्यों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

घटना से जुड़े कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें लोगों का एक समूह नारे लगाते हुए बंद कमरों या दूसरी जगहों में घुसने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है।

वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि लेफ्ट समर्थित छात्रों ने आगजनी और नारेबाजी की।

वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि लेफ्ट समर्थित छात्रों ने आगजनी और नारेबाजी की।

दोनों छात्र संगठनों के सदस्यों ने एक दूसरे पर तोड़फोड़ का आरोप लगाया है।

दोनों छात्र संगठनों के सदस्यों ने एक दूसरे पर तोड़फोड़ का आरोप लगाया है।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

  • ABVP ने आरोप लगाया कि वामपंथी छात्र संगठन SFI और DSO-DSF ने FETSU की आम बैठक की आड़ में सुनियोजित हमला किया। ABVP का कहना है कि घटना में कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
  • वहीं, DSO और अन्य वामपंथी छात्र संगठनों ने ABVP पर बाहरी लोगों को कैंपस में लाने और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया।
  • फिलॉसफी के छात्र और रिवोल्यूशनरी स्टूडेंट्स फ्रंट (RSF) के सदस्य अभिनव दास ने दावा किया कि ABVP और NSF के कई बाहरी लोग FETSU की बैठक में पहुंचे थे।
  • DSO राज्य समिति के सचिव बिस्वजीत रॉय ने आरोप लगाया कि ABVP और RSS से जुड़े लोगों ने कैंपस पर कब्जा करने की कोशिश की। उनके मुताबिक, झंडे फाड़े गए, आग लगाई गई और छात्रों के साथ गाली-गलौज की गई।

आगजनी और पत्थरबाजी के भी आरोप

झड़प के दौरान कैंपस की एक बिल्डिंग के बाहर और कुछ अन्य जगहों पर आग लगाए जाने की बात सामने आई है। दोनों पक्षों की ओर से मारपीट के साथ भीड़ की हिंसा और पत्थरबाजी के आरोप भी लगाए गए हैं। इन घटनाओं के कारण कैंपस में काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।

घायलों से मिलने पहुंचीं विधायक

घटना में घायल छात्रों का इलाज KPC मेडिकल कॉलेज में कराया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विधायक शर्बरी मुखर्जी ने अस्पताल पहुंचकर घायल छात्रों से मुलाकात की और उनका हाल जाना।

ABVP का पुलिस स्टेशन पर प्रदर्शन, आज विरोध का ऐलान

ABVP केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य शुभब्रत अधिकारी ने बताया कि मामले में कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। ABVP से जुड़े कुछ सदस्य जादवपुर पुलिस स्टेशन में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

ABVP ने बुधवार रात हुई घटना के विरोध में गुरुवार सुबह 11 बजे प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। पुलिस की मौजूदगी के बीच यूनिवर्सिटी में तनाव को देखते हुए स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.