![]()
आगरा में बुधवार शाम ताजमहल का दीदार करने पहुंचीं मिस इंटरनेशनल 2025 कैटालिना ड्यूक और मिस इंटरनेशनल इंडिया 2025 रूश सिंधु। संगमरमर की इमारत की खूबसूरती देखकर दोनों ने कहा, “ओह वॉव, इट्स वेरी ब्यूटीफुल।” करीब 45 मिनट से एक घंटे तक दोनों ने परिसर में घूमकर ताजमहल को निहारा। इस दौरान हुई बारिश ने उनके भ्रमण को और यादगार बना दिया। बारिश के बीच ताजमहल की खूबसूरती निहारी ताजमहल भ्रमण के दौरान बारिश शुरू हो गई। इसके बाद भी दोनों ने परिसर में घूमना जारी रखा और बारिश के बीच स्मारक की खूबसूरती का आनंद लिया। दोनों ने ताजमहल के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और यादगार पलों को कैमरे में कैद किया। गाइड रमेश ने बताया ताजमहल का इतिहास भ्रमण के दौरान गाइड रमेश ने दोनों को ताजमहल के इतिहास और संगमरमर पर की गई पच्चीकारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। दोनों ने पच्चीकारी की बारीकियों को काफी दिलचस्पी से देखा और उसके बारे में सवाल भी किए। ताजमहल की वास्तुकला को करीब से देखने के बाद दोनों इसकी खूबसूरती से काफी प्रभावित नजर आईं। नागपुर की रूश ने किया था भारत का प्रतिनिधित्व रूश सिंधु महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, जहां उन्हें मिस इंटरनेशनल इंडिया 2025 का खिताब मिला। इसके बाद उन्होंने टोक्यो में आयोजित 63वीं मिस इंटरनेशनल 2025 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया और टॉप-20 तक पहुंचीं। कोलंबिया की कैटालिना हैं मौजूदा मिस इंटरनेशनल कैटालिना ड्यूक कोलंबिया की हैं और मिस इंटरनेशनल 2025 की विजेता हैं। उन्होंने 27 नवंबर 2025 को जापान के टोक्यो में आयोजित 63वीं मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और 80 देशों व क्षेत्रों की प्रतिभागियों के बीच विजेता बनीं। इससे पहले वह मिस कोलंबिया 2024 का खिताब भी जीत चुकी हैं। आधिकारिक प्रतियोगिता में उन्हें मॉडल के रूप में दर्ज किया गया था। दोनों ने ताजमहल को अपनी भारत यात्रा का यादगार अनुभव बताया। उनके साथ मौजूद लोगों और ताजमहल घूमने आए पर्यटकों में भी दोनों को लेकर उत्साह दिखाई दिया।
Source link
ताजमहल देख मिस इंटरनेशनल बोलीं- ओह वॉव, वैरी ब्यूटीफुल:नागपुर की रूश और कोलंबिया की कैटालिना ने बारिश में निहारा ताज, खिंचवाई तस्वीर