बारावफात जुलूस मार्ग पर 4.5 किमी रूट मार्च:पुलिस ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस आयोजकों से किया संवाद


बारावफात (ईद मिलाद-उन-नबी) को लेकर बरेली पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को एसपी सिटी मानुष पारीक ने बारादरी थाना क्षेत्र में करीब 4.5 किमी लंबे बारावफात जुलूस मार्ग का रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। इस दौरान संवेदनशील स्थानों, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया। जगतपुर से शुरू हुआ रूट मार्च
एसपी सिटी मानुष पारीक ने जगतपुर तिराहा से रूट मार्च शुरू किया। पुलिस, पीएसी, पैरा मिलिट्री फोर्स कांकड़टोला, शहदाना, सैलानी, मीरा की पैठ और रवि की आटा चक्की होते हुए जगतपुर चौकी तक पहुंची। अधिकारियों ने पूरे जुलूस मार्ग का भ्रमण कर मौके की व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान ASP/CO सिटी थर्ड शिवम आशुतोष भी मौजूद रहे। संवेदनशील स्थानों और ट्रैफिक व्यवस्था पर नजर
रूट मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने जुलूस मार्ग में आने वाले संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। भीड़ के दौरान यातायात को सुचारु रखने के लिए जरूरी इंतजामों पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने स्थानीय परिस्थितियों के हिसाब से पुलिस बल की तैनाती और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी जानकारी ली। आयोजकों और स्थानीय लोगों से किया संवाद
पुलिस अधिकारियों ने जुलूस आयोजकों और स्थानीय लोगों से बातचीत की। जुलूस से जुड़ी व्यवस्थाओं और संभावित समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। अधिकारियों ने सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने और बारावफात का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। तय रूट और गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश
पुलिस ने जुलूस आयोजकों को निर्धारित मार्ग का ही इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए भी कहा गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार क्षेत्र में निगरानी करेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *