बारावफात जुलूस मार्ग पर 4.5 किमी रूट मार्च:पुलिस ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस आयोजकों से किया संवाद
बारावफात (ईद मिलाद-उन-नबी) को लेकर बरेली पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को एसपी सिटी मानुष पारीक ने बारादरी थाना क्षेत्र में करीब 4.5 किमी लंबे बारावफात जुलूस मार्ग का रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। इस दौरान संवेदनशील स्थानों, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया…