![]()
बांग्लादेश में अल-कायदा से जुड़े नेता हारुन इजहार का हिंदुओं को लेकर धमकी वाला वीडियो सामने आया है। इसमें वह कह रहा है कि हिंदुओं को आसानी से मारा जा सकता है। चटगांव में एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए इस बयान के बाद अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि अल-कायदा बांग्लादेश में अपना नेटवर्क बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। UN के मुताबिक, अल-कायदा बांग्लादेश में भी इसी तरह छोटे सेल और स्थानीय नेटवर्क तैयार करने की कोशिश कर रहा है। अल-कायदा नेता बोला- उसे खुद कुछ करने की जरूरत नहीं चटगांव में एक कार्यक्रम ‘दावा मूवमेंट’ के बैनर तले आयोजित किया गया था। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में इजहार हिंदुओं को आसानी से मारे जाने की बात कहता सुनाई दे रहा है। वह यह भी कहता है कि उसे खुद कुछ करने की जरूरत नहीं होगी, उसके समर्थक ही ऐसा करने के लिए काफी हैं। शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद से बांग्लादेश में हिंदुओं और दूसरे अल्पसंख्यक समुदायों पर हमलों और भेदभाव के आरोप लगते रहे हैं। ऐसे में यह बयान अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर नई चिंता पैदा कर रहा है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
Source link
बांग्लादेशी नेता बोला- हिंदुओं को आसानी से मार सकते हैं:अल-कायदा से जुड़े हारून इजहार का बयान सोशल मीडिया पर वायरल